मंड्रेला।कस्बे के प्रसिद्ध मोटा महादेव मंदिर में गुरुवार को सात दिनी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।कथा के पहले दिन कथावाचक पंडित कृष्णजी महाराज ने भागवत की महत्वता और संगत को सत्य कथाओं का ज्ञान देने के साथ उनकी अहमियत भी समझाई।उन्होंने कहा कि जिस गांव पंचायत में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जाता है उसके कण-कण में पवित्रता आ जाती है। जहां तक कथा के ज्ञान के प्रसार की आवाज जाती है वहां का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो जाता है। वहीं जो लोग इन कथा का ज्ञान प्राप्त करते हैं उनका जीवन धन्य हो जाता है।मंदिर पुजारी कन्हियालाल भोमिया ने बताया कि कथा से पूर्व संकट मोचन बालाजी मंदिर रामबास से कथा स्थल तक कस्बे के मुख्य मार्गो से कलश यात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।