सूरेर गांव में निकली भैरव जी महाराज के स्थान पर कलश यात्रा

सूरेर गांव में निकली भैरव जी महाराज के स्थान पर कलश यात्रा

सूरेर गांव में कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब सूरेर । संगीतमय श्री शिवपुराण कथा एवं देवनारायण फडै का आयोजन पर 27.8.2021को कलश यात्रा भोमिया बाबा के स्थान से शुरू हुई और सूरेर गांव में चारों तरफ पेदल परिक्रमा करते हुए भैरूजी बाबा के स्थान पर पहुंची। इस दौरान डीजे पर नाचती गाती महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। सूरेर सरपंच राजकुमारी देवी ने बताया कि सूरेर गांव के भैरव जी महाराज के स्थान पर शिवमहापुराण कथा एवं देवनारायण फडै के आयोजन के अवसर पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिस का 2 सितंबर 2021 को कथा समापन समारोह व 3.9.2021 को हवन पूजन, दंगल, अतिथि सत्कार एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा । डीसी सूरेर ने बताया कि इस कार्यक्रम समापन 3 सितंबर को होगा ।समारोह में मुख्य अतिथि टीकाराम जूली श्रम राज मंत्री, जसकौर मीना सांसद दौसा व विशिष्ट अतिथि जौहरी लाल मीणा विधायक राजगढ़ लक्ष्मणगढ़,गजराज खटाना विधायक बांदीकुई, दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा होगे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना करेंगे। और 3 सितंबर को विशाल दंगल में धारासिंह एण्ड हरिकीर्तन पार्टी कैमरी नादोती, सूरदास पार्टी हीरनोटी रैणी, रामजीलाल एंड पार्टी बाढ़ नायला का दंगल होगा व कृपाल नैडा, विष्णु पचवारा भी इस दंगल भाग लेंगे ।