#मंड्रेला-मंड्रेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुजुर्गों ने उत्साह के साथ लगवाए कोरोना के टीके।

#मंड्रेला-मंड्रेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुजुर्गों ने उत्साह के साथ लगवाए कोरोना के टीके।

मंड्रेला।कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में बुजुर्गों को टीका लगाने की शुरुआत हुई।आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सूचना पर उत्साह के साथ बुजुर्ग टीका लगवाने पहुंचे।टीका लगा तो सेहत को लेकर भी निश्चित नजर आए।मंड्रेला सीएचसी में सुबह दस बजे से टीकाकरण का शुभारंभ डॉ.प्रदीप शर्मा की देख-रेख में किया गया।डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि एक-एक बुजुर्ग का आधार कार्ड चेक किया गया तथा उसे पोर्टल पर अपडेट किया गया। बुजुर्गों से कोई बीमारी न होने और कोई दवा न खाने को लेकर पूछताछ की गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंड्रेला में अब तक 160 बुजुर्गों को टीका लगाया जा चुका है।इस अवसर पर आर्मी से रिटायर्ड 85 वर्षिय घड़शीराम वर्मा ने भी कोविड का टीका लगवाया और कहा मुझे टीका लगवाने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। मैं अपील करता हूं कि सभी लोग टीका जरूर लगवाएं। कोरोना वायरस को जड़ से मिटाएं। एक जागरूक नागरिक होने का परिचय दें।