मंड्रेला तथा आसपास के क्षेत्रो में ओलों की बारिश

मंड्रेला तथा आसपास के क्षेत्रो में ओलों की बारिश

मंड्रेला।मंड्रेला व आसपास के इलाकों में साढ़े तीन बजे अचानक ओलों की बारिश शुरू हो गई। बेर के आकार के ओलों की मूसलाधार बारिश हुई। वहीं इस दौरान मेघ गर्जन के साथ बिजली भी भयंकर रूप से कड़कती रही। बारिश से पूर्व आज दिनभर बादल छाए रहे। वहीं करीब 2 बजे से साढ़े तीन बजे तक आंधी का दौर भी चला इससे व्यापारिक प्रतिष्ठान, ठेले, रेहड़ियां, फुटपाती दुकानदारों के साथ ही घरों में सब कुछ धूल धूसरित हो गया। इसके बाद शुरू हुई बारिश फिर राहत दी। समाचार लिखे जाने तक मेघ गर्जन के साथ बूंदा बांदी का दौर जारी है।