फ़तेहपुर:------- tvup.in फ़तेहपुर:-फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब स्थित इस आई 20 कार को देखिये जिसे देख आप खुद अंदाज लगा सजते है क्या कभी कार भी नशे में चलती है । लेकिन यहाँ ऐसा ही हुआ है..... बीती रात्रि आई 20 कार में सवार चार युवक नशे में धूत्त थे और कार की स्पीड इतनी की जो देखता वह सहम जाता और लोग बाग़ कर की स्पीड को देख सड़क छोड़ भाग खड़े हुए । लेकिन अनियंत्रित कार ने सामने खड़े लोगो को कुचलते हुए गुमटियों में जा टकराई और देखते ही देखते नाले के ऊपर जा गिरी और कार सवार युवक कार छोड़ भाग खड़े हुए । वहीँ मृतक के परिजनों का कहना है कि मार्केट से घर वापसी आ रहे थे तभी यूपी 71 वाई 8444 नंबर की कार ने टक्कर मार दिया जिससे दो लोगो की मौत हो गई है करीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं । वहीँ पुलिस ने बताया की कार में सवार युवक शराब के नशे में धूत्त थे और यह लोगो ने सड़क किनारे खड़े लोगो को राउंड दिया है जिसमे एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है एक की इलाज के दौरान । कार चालक की तलाश की जा रही है