फतेहपुर :---------- tvup.in फतेहपुर :- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 2 पर कानपूर की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाईक में सवार तीन लोगो को कुचल दिया और ट्रक छोड़ ड्राईवर क्लीनर मौके से फरार हो गए । ट्रक के नीचे आने से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही एक युवक की हालात गंभीर बनी हुई है जिसे डॉक्टरों ने कानपूर के लिए रेफर कर दिया है । मृतक के भाई ने बताया की मलवा से फतेहपुर दवा कराने आये थे ,दवा करा कर वापस जाते समय कानपूर की ओर से आ रहे ट्रक ने ओवर टेक करने के चलते तीनो को कुचल दिया जिसमे मेरे छोटे भाई की मौके पर मौत हो गई है एक की हालात गंभीर है जिसे कानपूर रेफर किया है । वहीँ पुलिस ने बताया की ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है ट्रक चालक की तलाश की जा रही है । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।