tvup 09 08 16  09 जौनपुर :- संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से इलाज के दौरान मौत

tvup 09 08 16 09 जौनपुर :- संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से इलाज के दौरान मौत

जौनपुर :----------- tvup.in जौनपुर :- जौनपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से इलाज के दौरान मौत हो गई | मृतका के परिजनों का आरोप है की पड़ोस के ही कुछ दबंगों द्वारा उनकी जमीन पर कब्ज़ा किया जा रहा था जिसका विरोध करने पर दबंगो ने महिला को जबरन घर में लेजाकर आग के हवाले का दिया | परिजनों ने ये भी आरोप लगाया की सभी आरोपी राज्यमंत्री जगदीश सोनकर के करीबी है और मंत्री के इशारे पर ही ये सब हुआ है | फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जाँच में जुट गई है और मृतका के परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बात कर रही है | जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 98 प्रतिशत जल चूकी और दर्द से तड़प रही ये महिला अब इस दुनिया में नही है | ऐसा नही है की ये कोई नव विवाहिता थी और दहेज़ प्रताड़ना की बली चढ़ी हो बल्कि इस महिला की उम्र 45 साल के करीब है और इसके सात बच्चे भी है | ये महिला जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना इलाके के मैनिपुर गाँव की रहने वाली थी | इस महिला के पति का आरोप है की उसकी पत्नी को उसके पड़ोसियों ने जबरन आग के हवाले कर दिया | महिला के पति ने बताया की उसकी जमींन पर पड़ोस के जिलेदार सोनकर जबरन कब्ज़ा कर रहे थे जिसका विरोध जब उसकी पत्नी ने किया तो जिलेदार और उसके साथियों ने जबरन घर में लेजाकर उसकी पत्नी पर मिटटी के तेल डाल कर उसे आग लगा दिया | मृतका के पति ने एक आरोप ये भी लगाया की जिलेदार सोनकर राज्यमंत्री जगदीश सोनकर के करीबी है और मंत्री जी के ही इशारे पर ही वो लोग ऐसी घटना को अंजाम दे रहे है और मंत्री जी के करीबी होने के कारण उसकी थाने पर भी कोई सुनवाई नही हुई |