tvupin 29 04 17   01 फतेहपुर :- दोस्तों ने की दोस्त की हत्या

tvupin 29 04 17 01 फतेहपुर :- दोस्तों ने की दोस्त की हत्या

फतेहपुर :---------- tvup.in फतेहपुर :- फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के किछौछा गाँव में दोस्तों ने दोस्ती का क़त्ल कर दिया... ज्ञान सिंह बीती शाम अपने दोस्तों के संग घुमने गया था लेकिन शाम को वह घर नहीं पहुंचा परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो पता चला की दोस्तों के संग था लेकिन जब उसका शव संदिग्ध अवस्था में घर के बाहर पड़ा मिला तो परिजनों के होश गुम हो गए और उसे आनन फानन नजदीकी अस्पताल ले गए जहाँ डाक्टरों ने ज्ञान सिंह को मृत घोषित कर दिया | वहीँ परिजनों ने बताया की ज्ञान सिंह घर में बताये बिना कही नहीं जाता था उसकी हत्या कर उसका शव घर के बाहर फेका गया है उसके कुछ दोस्त है जिनके साथ ज्ञान सिंह गया था | वहीँ पुलिस ने बताया की ज्ञान सिंह किसी समारोह में अपने कुछ दोस्तों के साथ गया था ,लेकिन उनके परिजनों ने जो तहरीर दिया है की वह घर में ही बैठकर शराब पी रहा था तभी उसकी मौत हो गई है | सबसे बड़ा सवाल यह उठता है की आखिरकार ज्ञान सिंह के परिजनों द्वारा इस तरह की तहरीर देकर पुलिस को भ्रमित कर रहे हैं कही ज्ञान सिंह के दोस्तों की दबंगई के चलते तो नहीं इस तरह की तहरीर देकर बेटे की मौत को दबाने में लगे है या फिर पुलिस इस हत्या के मामले में लीपापोती करने में जुटी हैं