इलाहाबाद :----------tvup.in इलाहाबाद :- इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास स्थित हजरत मखदूम सैयद चौदाहो पीरा रहमतुल्लाही अलैहिम दरगाह पर चादर चढ़ाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के जल्द ठीक होने की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनिया जल्द ठीक होकर अपने घर पहुंचे, ताकि कांग्रेसियों के चेहरे पर से उदासी दूर हो सके। आप को बता दे की बनारस में रोड शो के दौरान सोनिया की तबियत अचानक खराब हो गई थी। कांग्रेस के कार्यकर्ता तारिक सईद अज्जू ने कहा कि ये दरगाह बहुत ही पुरानी है। यहां माथा टेकने से माँगी गयी मन की मुरादें पूरी हो जाती हैं। इसलिए हमलोगों ने यहां चादरपोशी की है ताकि सोनिया गांधी जल्द स्वस्थ हो सकें। अगर सोनिया गांधी जल्द ठीक हो जाएं तो हम सब फिर यहां आकर चादर चढ़ाएंगे। दूसरी ओर, दरगाह पर आने से आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में भी कांग्रेस को काफी फायदा होगा।