#NoidaPolice #Grenonews #OlaCab 20 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश ।आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार लगातार की जा रही चेकिंग और सतर्कता का परिणाम। प्रेस नोट थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर दिनांक 12/02/2020 दिनाँक 12.2.2020 को 01 अज्ञात पुरूष का शव म्यू 2 क्षेत्र मे खुन से लत पथ अवस्था में पड़ा था जिसकी शिनाख्त पिन्टू पुत्र सुरेन्द्र निवासी म0न0 230 काशीराम कालौनी म्यू 2 थाना दादरी गौतमबुद्धनगर के रूप मे हुई थी जिसके संबंध मे थाना दादरी पर मु0अ0स0 155/2020 धारा 302/201 भादवि0 पंजीकृत किया गया था जिसंमे अज्ञात अभियुक्तो द्वारा मृतक की गाडी जो ओलो कम्पनी मे चलाता था कि हत्या कर गाडी HR 55 AA 8107 को तथा चालक की हत्या कर मृतक का मोबाईल फोन वीवो को लूट लिया गया था जिसके संबंध मे श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन मे अभियुक्तो की गिरफतारी व मृतक की गाडी व मोबाईल बरामदगू हेतू टींम गठित की गयी । प्रभारी निरीक्षक दादरी की टीम के द्वारा दिनाँक 12.2.2020 को अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतू कोट नहर पुल पर चैकिंग की जा रही थी कि एक गाडी अजायबपुर की तरफ से चक्रसैनपुर मार्ग से आयी तथा जिसे रोकने का प्रयास किया तो उसमें बैठे बदमासो पुलिस पर्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया जिसका पीछा किया गया तथा थाना क्षेत्र की पीसीआर गाडी को भी अवगत कराया गया तथा घटना स्थल पर पहुँचने हेतु निर्देशित किया गया । जिसमें अभियुक्तगण को गाँव चक्रसैनपुर के जंगल में घेर लिया जिन्होने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किये । पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु फायरिंग की गयी । जिसमें ऋषि पुत्र मुकेश चौहान नि0 छुछु होटल खैर थाना खैर जनपद अलीगढ हाल सुभाष कालौनी बल्लभगढ फरिदाबाद हरियाणा के पैर में व विशम्बर पुत्र भूरी सिंह नि0 ग्राम खाजपुर थाना नौझील मथुरा के पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गये है तथा दो बदमाश मौके से भाग गये है । जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है । अभियुक्तगण ऋषि व विशम्बर उपरोक्त के कब्जे से मृतक की गाडी नं0 HR 55AA 8107 स्विफट डिजायर व मृतक का मोबाईल फोन वीवो बरामद हुआ है । अभियुक्तगणो को उपचार हेतु मय पुलिस फोर्स के जिला अस्पताल नोएडा रवाना किया गया है । टीम का नाम - 1.प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह 2. उ0नि0 श्री राकेश कुमार 3. उ0नि0 श्री सतेन्द्र सिंह 4. उ0नि0 श्री विकास कुमार 5. का0 2033 निखिल 6.का0 2592 सागर 7. का0 1399 मनोज 8.का0 2359 गौरव 9. का0 1107 विनय 10. का0 1801 नितिन 11. का0 1286 विवेक 12. का0 1936 बिजेन्द्र