एंकर--नोएडा में कमिश्नरी सिस्टम लागु होने के बाद पहली बार पुलिस और बदमशों की हुई मुठभेड़। ग्रेटर नोएडा मैं पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक गोली शातिर लुटेरे बदमाश के पैर में लग गई। वही एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश से लूट की ओला कैब स्विफ्ट डिजायर, एक अवैध पिस्टल, और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर देर रात परी चौक के पास से ड्राइवर को बंधक ओला कैब बुक करके लूट की थी। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया उसका इलाज चल रहा है वहीफरार बदमाश की तलाश की जा रही है। वीओ-- पुलिस की गिरफ्त में घायल लड़का शातिर कैब लुटेरे गिरोह का सदस्य है यह बदमाश सचिन है जोकि शातिर किस्म का लूटेरा है। सचिन ने देर रात अपने साथियों के साथ मिलकर बीटा 2 थाना क्षेत्र के परी चौक से एक ओला कैब दिल्ली के लिए बुक की थी जो कि आगे चलकर अपने और साथियों की मदद से चालक को बंधक बनाकर लूट ली थी। और कुछ देर बाद चालक को गौतम बुध यूनिवर्सिटी के पास फेंक कर फरार हो गए थे। आज फिर इन बदमाशों की पुलिस को सूचना मिली की लूटी हुई स्विफ्ट डिजायर क्षेत्र में ही घूम रही है। इस सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। तभी पुलिस को एक स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जो की एक गोली पुलिस की जीप में लग गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। वहीं एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल,जिंदा कारतूस और लूट की ओला कैब बरामद की है। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही फरार बदमाश के लिए पुलिस कॉमिक अभियान कर रही है।ये लोग कैब बुक करके लूट की घटनाओ को अंजाम देते थे। अभी इनके अन्य साथियो की भी पुलिस को तलाश है