सावधान ! उबर कैब ड्राइवर के भेष में घूम रहे हैं लूटेरे l Grenonews

सावधान ! उबर कैब ड्राइवर के भेष में घूम रहे हैं लूटेरे l Grenonews

#ubercab #NoidaPolice #Grenonews जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य जनपद गौतमबुद्धनगर में लोगों को गाडी में लिफ्ट देकर लूट करने वाले सक्रिय तीन गिरोहों का खुलासा दिनांक 01/11/2019 को थाना साइट-5 पुलिस द्वारा *गाडियों में लिफ्ट देकर सवारियों से मारपीट कर लूटपाट करने वाले अभियुक्तों को मय *22 अदद मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के , 5000 रुपए नकद , एक लैपटॉप मय चार्जर, एक घड़ी, एक कार रिट्ज, एक कार अल्टो,तीनजोड़ी नंबर प्लेट पीले रंग की, एक एम्प्लीफायर , दो तमंचा 315 बोर 4 कारतूस जिंदा, 6 चाकू/छुरे तथा आईडी ,दो बैग व अन्य समानकेसाथ 3 गिरोहों के 10 सदस्यों को सिरसा , पी-3 गोल चक्कर तथा सैक्टर-93 से रात्रि में गिरफ्तार किया गया है*। विवरण :- थाना साइट-5 पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों द्वारा अपनी गाडी में सवारियों को लिफ्ट देकर उनसे मारपीट कर लूट करने वाले 3 गिरोहों का खुलासा किया गया है । उक्त गिरोहों में एक गिरोह जिसका सरगना भागीरथ यादव उर्फ साधू (पूर्व में उबर कैब चलाता था) है जिसके सदस्य सुरेश यादव (प्राइवेट गाडी चलाता है) , चन्द्रकेश यादव (उबर कैब चालक है) तथा जनार्दन (इलैक्ट्रीशिन/प्लम्बर का कार्य करता है) हैं । इनके द्वारा अपना गैंग ग्राम गेझा सैक्टर-93 में अस्थायी रूप से किराये के मकानों में रहकर संचालित किया जा रहा है । दूसरा गैंग जिसका सरगना कुलदीप (उबर कैब चालक) है जिसके सदस्य सोनू गौतम उर्फ बिल्ली (सिलाई का काम) , बादल (सफाई का काम) हैं ।जोकि ग्राम गेझा सैक्टर-93 में रहते हैं इस गैंग के अपराधी भी ग्राम गेझा से ही अपान गिरोह संचालित करते हैं । तीसरे गैंग का सरगना शशिकान्त (AIIMS में टैक्नीशियन का काम करता है) है जिसके सदस्यसूरज उर्फ सागर (इसके पिता AIIMS में लैब में कार्य करते है तथा गेझा में एक प्राइवेट डाक्टर का सहायक है ) व सोनू जाटव उर्फ भाटी (सफाई का काम) का है जोकि ग्राम गेझा सैक्टर-93 में रहते हैं इस गैंग के अपराधी भी ग्राम गेझा से ही अपान गिरोह संचालित करते हैं । भागीरथ यादव उर्फ सधू पूर्व में कुलदीप के गैंग में रहकर घटनाऐं करता था इसके उपरान्त इसके द्वारा अपना एक अलग गैंग बनाया गया दूसरे गैंग का सरगना कुलदीप भागीरथ यादव उर्फ साधू के गैंग के साथ मिलकर भी कई घटनाऐं कर चुका है अब अपना अलग गैंग संचालित कर रहा है तथा तीसरे गैंग के सरगना शशिकान्त के साथ मिलकर पूर्व में लूट की कई घटनाओं को अंजाम इनके द्वारा दिया गया है । ये गैंग सैक्टर 37 , महामाया फ्लाई ओवर , परीचौक तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थान जहाँ पर सवारियां ज्यादा रहती हैं वहां पर सक्रिय रहते हैं सुबह-सुबह , दिन में तथा देर रात्रि में इनके द्वारा लोगों को लिफ्ट देकर उनसे मारपीट कर उनका रूपया , मोबाइल, लैपटाप, ATM आदि सामान लूट लिया जाता है और उन्हें सुनसान जगहों पर छोड दिया जाता है। इनके द्वारा जब सवारियों को अपनी गाडियों में बैठाया जाता है तो यह लोग पहले से ही तीन से चार लोग गाडी में होते हैं तथा सवारी को पिछली सीट पर बैठाया जाता है तथा गिरोह का एक सदस्य जो पीछे बैठा रहता है किसी न किसी बहाने से कभी उल्टी आने का बहाना करके कभी उस सवारी के बताये गये स्थान से पहले उतरने का बहाना बनाकर सवारी को बीच में बैठा लेता है । इनके द्वारा सवारियों के ATM कार्ड जो इनके द्वारा लूटे गये हैं उनके ATM कार्ड के नम्बर अपने पेटीएम अकाउन्ट में डालते हैं तथा सवारी के लूटे हुए फोन में इसका OTP आता है तो वो OTP अपने पेटीएम अकाउन्ट में डालकर सवारियों के पैसे अपने पेटीएम अकाउन्ट में ट्रान्सफर कर लेते हैं कई बार इन गिरोहों द्वारा सवारियों के लूटे गये ATM कार्डों से सवारियों से मारपीट कर उनसे पिन नम्बर पूछकर ATM से पैसे भी निकाले जाते हैं । बरामदगी का विवरण- 1. विभिन्न कम्पनियों के 22 अदद मोबाइल फोन 2. एक रिट्ज कार 3. एक अल्टो कार 4. 5000 रूपये नकद 5. ACER कम्पनी का एक लैपटाप मय चार्जर 6. एक घडी 7. तीन जोडी नम्बर प्लेट पीले रंग की 8. एक एम्प्लीफायर 9. दो तमंचा 315 बोर मय 4 जिंदा कारतूस 10.छः चाकू / छुरे 11.दो बैग गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1.चंद्रकेश यादव S/O सतपाल यादव निवासी ग्राम कुडहनी थाना रामघाट जिला बुलन्दशहर 2.भागीरथ यादव उर्फ साधु S/O राजवीर यादव निवासी कुडहनी थाना रामघाट जिला बुलन्दशहर 3. सुरेश यादव पुत्र प्रेमपाल यादव निवासी कुडहनी थाना रामघाट जिला बुलन्दशहर 4. कुलदीप पुत्र दया नन्द निवासी गेझा थाना फेस-2 जनपद गौतमबुद्धनगर 5. शशीकान्त पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम गेझा थाना फेस-2 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर 6. सूरज उर्फ सागर पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम गेझा थाना –फेस-2 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर 7. सोनू गौतम उर्फ बिल्ली उर्फ गौरव पुत्र कुन्दनलाल गाँव गेझा थाना फेस -2 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर 8. बादल पुत्र जगपाल सिंह निवासी गेझा थाना फेस-2 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर 9. जनार्दन पुत्र सुखईराम ग्राम तरसावा थाना सराय ख्वाजा जिला जौनपुर 10. सोनू जाटव उर्फ भाटी पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम गेझा थाना फेस-2 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर अभियोगों का विवरण- 1.मु.अ.सं.- 1136/19 धारा 392/411 भादवि थाना सैक्टर-39 जनपद गौतमबुद्धनगर 2. मु.अ.सं.- 1145/19 धारा 392/411 भादवि थाना सैक्टर-39 जनपद गौतमबुद्धनगर 3. मु.अ.सं.- 1152/19 धारा 392/411 भादवि थाना सैक्टर-39 जनपद गौतमबुद्धनगर 4. मु.अ.सं.- 1153/19 धारा 392/411 भादवि थाना सैक्टर-39 जनपद गौतमबुद्धनगर 5. मु.अ.सं.- 1154/19 धारा 392/411 भादवि थाना सैक्टर-39 जनपद गौतमबुद्धनगर 6. मु.अ.सं.- 1044/19 धारा 392/411 भादवि थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर 7.मु.अ.सं.- 1045/19 धारा 392/411 भादवि थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर 8. मु.अ.सं.- 1046/19 धारा 392/411 भादवि थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर 9. मु.अ.सं.- 873/19 धारा 392/411 भादवि थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर 10. मु.अ.सं.-