#CoupleSuicide #Noida नोएडा के थाना फेस-3 के सेक्टर 63 स्थित गांव वाजिदपु के मकान में मेरठ निवासी 21 बर्षीय युवक का फांसी पर लटका हुआ व युवती का शव जमीन पर पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही शुरूआती जाँच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस की माने तो बीती देर रात नॉएडा सेक्टर 63 स्थित वाजिदपुर गाँव के एक मकान में मेरठ निवासी 21वर्षीय युवक सुनील उपाध्याय ने फांसी लगाकार आतमहत्या कर ली जबकि उसी कमरे में एक युवती का शव मिला है। युवती गाज़ियाबाद की निवासी है। वही उसके द्वारा कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की गई है। शुरूआती जाँच में सामने आया कि दोनोबगाजियाबाद की एक कंपनी में कार्य करते थे। वही सुनील उपाध्याय जो पहले से शादीशुदा था व 6 माह की एक पुत्री है। पुलिस को आज सुबह करीब 10 बजे सुचना मिली जो कि मौके पर पंहुचकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई ।