#mandrellanewsmandrella #livenewsnetwork वार्ड 9 में पेयजल निकासी की समस्या मंड्रेला।कस्बे के वार्ड 9 स्थित भोमिया मन्दिर के पास गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था सही नही होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने बताया कि यहा पर गंदे पानी की निकासी की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है।इसी वार्ड में भोमियाजी का मन्दिर स्थित है जिस कारण मंदिर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कते होती है।यहा पर स्थित कई परिवारों ने बताया कि गंदे पानी की बदबू इतनी तेज होती है कि खाना-खाना भी मयसर नही होता है।गंदा पानी इक्कठा होने पर यहां पर स्थित ट्रांसफॉर्मर में भी कई दफा करंट आ जाता है इस कारण यहा के लोग भयभीत रहते है।वार्ड 9 के पंचपति हारून राशिद ने प्रशासन से अविलंब इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।इस अवसर पर इमरान सोलंकी,मौसिम सोलंकी,उमेद सैयद,अरसद भाटी,यूनुस सोलंकी,जावेद सोलंकी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।