मंड्रेला।कस्बे के वार्ड 23,24 व 25 वार्ड के कुछेक घरो तथा पुराने बस स्टैंड पर उपभोक्ता गत चार रोज से पेयजल समस्या से जूझ रहे है।उपभोक्ताओं ने बताया की कस्बे के माधव कॉलोनी स्थित उच्च जलाशय से जलदाय विभाग द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी नही आने इस नोतपा व गर्मी के मौसम में लोगो को पानी की भारी समस्या से जूझना पड़ रहा है।इस संबंध में उपभोक्ताओं का कहना है कि एक और तो लॉकडाउन चल रहा है ऐसे में महिलाओं, बच्चों तथा पुरषो को एक-एक बाल्टी के लिए भटकना पड़ रहा है तथा कई घरो में चारसौ रुपए खर्च करके टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। शनिवार को संबंधित वार्डो की महिलाओ,बच्चीयों तथा पुरषो ने उच्च जलाशय के सामने नारेबाजी करके व मटके फोड़कर प्रदर्शन किया।इस अवसर पर पुनम देवी,रामपयारी,सजना,सरोज, इंद्ररा,शारदा, संतोष,इद्ररा,मुननी,विनोद,सुशीला,खुशी,युक्तिका, हषिॅता,विजय,सेंटी,संदीप,प्रदीप उपस्थित थे।