#मंड्रेला-300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की मांग को लेकर निकाली रैली,जीएसएस का किया घेराव।

#मंड्रेला-300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की मांग को लेकर निकाली रैली,जीएसएस का किया घेराव।

मंड्रेला।कस्बे में गुरुवार को किसानों को फ्री तथा घरेलू उपभोक्ताओं को तीन सौ यूनिट तक निशुल्क बिजली देने की मांग को लेकर जनता आंदोलन के तहत दूसरी रैली मंड्रेला में निकाली गई।इस दौरान पुराना बस स्टैंड स्थित मिडिल स्कूल के पास से पावर हाउस तक जनता ने रैली निकाली व पावर हाउस का घेराव किया।कार्यक्रम के मुख्य अथिति किसान नेता पंकज धनकड़ ने कहा कि हर प्रकार से किसानों व आम जनता को लुटा जा रहा है अब कोई सरकार हो उसको जनता के हित में काम करना होगा यह लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे। आज मुख्यमंत्री अपने वादों से मुकर रहा किसानों को गुमराह कर फ्लेट रेट बंद कर मीटरों से जोड़ा जा रहा है जिससे किसानों के बिजली बिल सात आठ गुणा अधिक आ रहें हैं और घरेलू उपभोक्ताओं की हालत और भी खराब है उन्होंने कहा कि देश मे दूसरी ईस्ट इंडिया कंपनी पनप रही है अगर इसे रोका नही गया तो ये हम सबको गुलाम बनादेगी।जनता आंदोलन मंड्रेला के संयोजक सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि यह आन्दोलन पीड़ित जनता को न्याय दिलाने के लिए हैं। हर प्रकार से किसानों व आम जनता को लूटा जा रहा है उन्होंने कहा की कोई भी सरकार हो उसको जनता के हित में काम करना होगा।उन्होंने कहा जल्दी ही झुंझुनू मुख्यालय पर लाखों लोगों की रैली होगी।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा जेईएन विजय बोला व एईएन नाजिम जांगीड़ को विभित्र मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया।कार्यक्रम का संचालन बलराज पुनिया ने किया।इस अवसर पर पूर्व सरपंच जगदीश सैनी,रामसिंह कुमावत, शुशील डांगी,संदीप कुमावत,मूलचंद शर्मा,प्रमोद नेहरा, मानसिंह राव,मनोज सिंघल,सोनू,चुनीलाल पुनिया, ओमप्रकाश,जयसिंह,दिनेश महला,संदीप कुमार,प्रमोद कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ये रही रैली की प्रमुख मांगे। बिजली का निजीकरण बंद किया जाए,किसानों को फ्री बिजली दी जाए,घरेलू बिजली 300 यूनिट फ्री दी जाए,वीसीआर के नाम से लूट बंद की जाए तथा बिजली बिलों में यूनिट चार्ज के अलावा सभी चार्ज समाप्त किये जाए।