पहले वन में टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 12 रनों से हरा दिया लेकिन इस मैच में टीम इंडिया की जीत से ज़्यादा चर्चे न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल के हैं..माइकल ब्रेसवेल ने टीम इंडिया के गेंदबाज़ों को जिस बेरहमी से धोया उसे देखकर हर कोई हैरान था...माइकल पहले मैच में ऐसा कारनामा करने जा रहे थे जो आज तक किसी ने नहीं किया...लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया..और न्यूज़ीलैंड मैच हार गई..जब भी किसी खिलाड़ी ने वन डे में दोहरा शतक जड़ा है तब टीम मैच नहीं हारी लेकिन कल ब्रेसवेल इतिहास बनाने से चूक गए...सूरमा बल्लेबाजों को फेल होने के बाद ब्रेसवेल ने मोर्चा संभाला अैर 78 गेंदों में 12 चौके और 10 छक्के उड़ाते हुए 140 रनों की पारी पारी खेली।...ऐसा लगा रहा था कि वह कीवी टीम को मैच जितवा ही देंगे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर साथ नहीं मिला और भारत जीतने में कामयाब रहा...न्यूजीलैंड के इस धाकड़ ऑलराउंडर ने बुधवार को वनडे करियर का दूसरा वनडे शतक जड़ा...बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 57 गेंदों में 100वां शतक जड़ा...ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक भी लगाया..ये ही नहीं वो न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने... उनसे पहले कोरी एंडरसन ने 36 गेंदों में 2014 में विंडीज के खिलाफ शतक उड़ाया था.. जबकि जेसी राइडर ने 46 गेंदों में 2014 में ही विंडीज के खिलाफ ही शतक ठोका था...ये भारत के खिलाफ वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक है.... इससे पहले शाहिद अफरीदी ने 2005 में कानपुर वनडे में भारत के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी, जो आज भी रिकॉर्ड है..ये ही नहीं, 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए दो शतक जड़ने के साथ ही उन्होंने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली...