दूसरे मैच में न्यूज़ीलैंड की करारी हार, मिल गए संकेत 2023 में टीम इंडिया जीतेगी वर्ल्डकप

दूसरे मैच में न्यूज़ीलैंड की करारी हार, मिल गए संकेत 2023 में टीम इंडिया जीतेगी वर्ल्डकप

2022 की बहुत कड़वी यादें जुड़ी हैं टीम इंडिया के साथ, एशिया कप से लेकर T20 वर्ल्डकप खोया है हमने....लेकिन 2023 टीम इंडिया के लिए नए युग का आगाज़ है...और अभी से संकेत मिलने लगे हैं कि कुछ भी हो जाए हिंदुस्तान अबकी बार विश्व चैंपियन होगा..... न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहला वन डे 12 रनों से जीता..वो जीत तो हिंदुस्तान की झोली में आई लेकिन मैच के बाद रोहित शर्मा टीम इंडिया को गेंदबाज़ी को लेकर परेशान नज़र आए...131 रन पर न्यूज़ीलैंड के 6 विकेट पहले मैच में गिर चुके थे लेकिन इसके बाद न्यूज़ीलैंड के ऑल राउंडर ब्रेसवेल ने टीम इंडिया के गेंदबाज़ों की ढंग से खबर ली..ब्रेसवेल ने लगभग उस मैच को टीम इंडिया से छीन ही लिया था लेकिन लास्ट ओवर में मैच भारत ही जीता..उस मैच में ब्रेसवेल ने 78 गेंदों से 140 रनों की पारी खेली थी...लेकिन अब टीम इंडिया मिशन वर्ल्डकप के आगाज में जुटी है और हर मैच को देखकर कुछ सीख रही है..सूत्रों की मानें जो गलतियां पहले मैच में टीम इंडिया के गेंदबाज़ों से हुई उन गलतियों पर BCCI ने गेंदबाज़ों से गहन विश्लेषण करने को कहा..जिसका परिणाम दूसरे मैच में देश के सामने आ गया.. दूसरे मैच में टीम इंडिया के गेंदबाज़ों का ऐसा तूफान मैदान पर आया कि दुनिया की नम्बर 1 टीम घुटने टेक गई... ना ब्रेसवेल चले ना टॉम लैथम..भारत के गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड की पूरी टीम 34.3 ओवर में 108 रन बनाकर आउट हो गई...