कहते हैं नसीब में जो होता है वो भागकर कर आता ..आपकी काबलियत आपकी मेहनत आपको शिखर पर पहुँचा देती है..सफलता तो हर किसी को मिलती है लेकिन उसको हर कोई नहीं पचा पाता... क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ना आसान है लेकिन सादगी के साथ 23 साल क्रिकेट खेलना आसान नहीं है..सचिन के बाद सहवाग हो जाना भी आसान है..मुल्तान का सुल्तान, नजफगढ़ का नवाब कोई यूं ही नहीं बन जाता है..सचिन को आदर्श मानकर खेलने वाले सहवाग जब क्रिकेट से रिटायर हुए तो हिंदुस्तान में बहुत लोगों ने क्रिकेट देखना बंद कर दिया..सहवाग के खेलने का अंदाज़ ऐसा था कि आज सूर्या कुमार यादव और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों में दुनिया सहवाग ढूढ़ रही तो सहवाग हो जाना आसान नहीं है..सहवाग भले ही क्रिकेट से रिटायर हो गए हों लेकिन आज भो वो अपने मजाकिया अंदाज के साथ क्रिकेट से जुड़े रहते हैं..हर युवा की पारी की तारीफ करते हैं..पाकिस्तान की टीम से जमकर मज़े लेते हैं..लेकिन आज तक कभी वीरेंद्र सहवाग पर उंगली नहीं उठी... लेकिन सहवाग का साथी रहा टीम इंडिया का ओपनर बल्लेबाज़ ने सहवाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं..ये ओपनर बल्लेबाज़ कई खिलाड़ियों की ज़िंदगी में विलेन से कम नहीं है और फिर एक कहावत है जैसी करनी वैसी भरनी...कौन है ये टीम इंडिया का ओपनर जो आज भी इस आस में है कि टीम में उसकी वापसी होगी और जिसने सहवाग गंभीर आरोप लगाएं हैं तो बिना देर किए आपको इसका नाम बता देते हैं...इस खिलाड़ी का नाम मुरली विजय...ठीक सुना आपने.. जब जब ये नाम किसी का ज़ुबान पर आता है तब तब लोगों को दिनेश कार्तिक की याद आती है..दिनेश कार्तिक की ज़िंदगी में मुरली विजय किसी विलेन से कम नहीं हैं.. कभी दिनेश कार्तिक और मुरली विजय अच्छे दोस्त थे लेकिन मुरली विजय ने दोस्ती का कार्तिक को ऐसा सिला दिया कि उनकी बीवी से ही शादी कर ली...इसके बाद क्रिकेट की दुनिया से मुरली का करियर लगभग ख़त्म से हो गया था..ये बात उस समय BCCI को पसंद नहीं आई थी और BCCI में मुरली विजय को साइड कर दिया लेकिन अब मुरली विजय दोबारा फिर सुर्खियों में हैं..इस बार उन्होंने टीम इंडिया में ना खेलने को लेकर सवाल उठाए हैं और सहवाग का ज़िक्र करते हुए कहा है कि...