कहते हैं समय जब खराब होता है तो ऊँट पर बैठे इंसान को कुत्ता काट जाता है....टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी आए जो महज कुछ मैच खेलकर बाहर हो गए....या तो वो सिर्फ रणजी खेलते रह गए या IPL...महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम इंडिया में बड़ी राजनीति हो रही है..कुछ अच्छे खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका ही नहीं मिल पा रहा तो कुछ खिलाड़ी टीम इंडिया पर बोझ होने के बाबजूद भी लगातार खेल रहे हैं...हाल में श्रीलंका के खिलाफ T20 और वन डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ...इस बीच पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर के टीम में ना चुने जाने पर सवाल उठे... पृथ्वी शॉ ...जिनमें लोग दूसरा सहवाग देखते थे टीम इंडिया से लंबे से बाहर हैं..बांग्लादेश के खिलाफ वन डे सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर को भी टीम इंडिया से इस बाहर कर दिया गया...ऐसे ही दमदार खिलाड़ी लगातार राजनीति का शिकार होते हैं और फिर बस रणजी खेलते रह जाते हैं..टीम इंडिया की जर्सी पहनने को लेकर खिलाड़ी बेताब रहते हैं... हालांकि ये सपना कुछ ही खिलाड़ियों का पूरा हो पाता है... कुछ ये जर्सी पहन तो लेते हैं लेकिन उनका करियर लंबा नहीं चल पाता...ऐसा ही एक टीम इंडिया का खिलाड़ी था जिसने करीब साढ़े छह साल पहले इंटरनेशनल डेब्यू किया...हालांकि उस खिलाड़ी का करियर सालभर में ही खत्म हो गया और फिर उसे कभी टीम इंडिया ने मौका ही नहीं दिया गया.... साल 2016 में एक ऐसे खिलाड़ी ने इंटरनेशनल डेब्यू किया, जो बचपन में एक बॉक्सर बनने का ख्वाब देखता था...बड़े बड़े दिग्गज खिलाड़ी उस समय कहते थे ये टीम इंडिया का दूसरा ज़हीर खान है..उस खिलाड़ी ने ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह के साथ बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली थी लेकिन क्रिकेटर बन गया..हम बात कर रहे हैं लेफ्ट आर्म पेसर बरिंदर सरन की....हो सकता है कुछ लोगों ने ये नाम नहीं सुना होगा..लेकिन बरिंदर सरन ने टीम इंडिया में धमाकेदार डेब्यू किया था...