मंड्रेला।कस्बे में शनिवार को ग्राम पंचायत कुलदीपसिंह शेखावत द्वारा कोरोना वायरस से बचाव हेतु सैनिटाइजर छिड़काव अभियान चलाया।इस दौरान कंटेनमेंट जोन और कस्बे के मुख्य बाजार में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया।इस अवसर पर पंचायत द्वारा ट्रैक्टर के पीछे लगे टैंक में सैनिटाइजर भरकर कस्बे में विभिन्न जगहों पर छिड़काव किया जिससे समय रहते कोरोना संक्रमण को रोका जा सके और लोगों को महामारी से बचाया जा सके।ग्राम पंचायत सरपंच ने कहा कि वो लगातार क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहे है।उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत रविवार को भी कस्बे में पंचायत द्वारा सैनिटाइजर छिड़काव अभियान चलाया जावेगा।इस अवसर पर डॉ.नवींदत्त जोशी,दीपेन्द्रसिंह शेखावत, पंकज सैन,धर्मेंद्र दर्जी,हरिओम सैन,रामरतन पुरोहित, संदीपसिंह शेखावत,रोहिताश स्वामी सहित थाना स्टॉफ उपस्थित था।