#Viral Video# Shahjahanpur में पुल टूटकर गिरा, बाल-बाल बचे कार सवार

#Viral Video# Shahjahanpur में पुल टूटकर गिरा, बाल-बाल बचे कार सवार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर को दिल्ली से जोड़ने वाली हाईवे (Delhi-Shahjahanpur Highway) पर स्थित कोलाघाट पुल (Kolaghat Bridge Collapse) टूटकर नीचे गिर गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, थाना जलालाबाद के पास रामगंगा कोलाघाट पुल का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया. यह हादसा देर रात हुआ, जिस कारण इसमें कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई. हादसे के वक्त पुल पर एक कार गुजर रही थी, जो कि बीच में ही फंस गई. कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं. इस हादसे के कारण शाहजहांपुर-बदायूं मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है.आपको बता दें कि वर्ष 2007 में बसपा शासन के दौरान बना कोलाघाट पुल शाहजहांपुर से बदायूं को जोड़ता है. इस पर लगातार आवागमन होता है. बताया जा रहा कि यह पुल कई वर्षों से जर्जर हो चुका था. पिछले महीने ही यह पुल बीच में धंस गया था. इसके बाद इस पर करीब एक सप्ताह से अधिक समय तक मरम्मत का काम भी चला था. इस दौरान पुल के दोनों ओर पक्की दीवार बनाई गई थी, लेकिन पुल की दोबारा जांच ना करने से यह हादसा हो गया. #KolaghatBridgeCollapse #ShahjahanpurNews #DelhiShahjahanpurHighway #UPNews