कोलाघाट पुल पर धरना प्रदर्शन शुरू,हल्के चार पहिया वाहन चालू कराने की कर रहे मांग | #कोलाघाटपुल_आंदोलन_धरना_प्रदर्शन #कोलाघाटपुल पर चार पहिया वाहन चालू करवाए जाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरू | मिर्जापुर क्षेत्र में कोलाघाट पुल पर हल्के चार पहिया वाहनों के आवागमन शुरू किए जाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ आज बुधवार से आंदोलन शुरू कर दिया है आंदोलन का भारतीय किसान यूनियन ने समर्थन किया है | आंदोलनकारियो का कहना है कि जब तक कोलाघाटपुल से चार पहिया वाहनों के आवागमन की अनुमति नही मिल जाती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा | आंदोलनकारियो का यह भी कहना है कि चाहे प्रशासन उनको जेल में डाल दें लेकिन जब तक मांग पूरी नही होती इसी तरह वह धरना प्रदर्शन चालू रखेंगे | #Kolaghaatpuldharnaprdarshnnews #Dmshahjahanpur #Spshapro #Cmofficegoup