थाना गढ़िया रंगीन पुलिस को मिली बडी कामयाबी गांव-गांव जाकर धोखाधडी करके फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले 03 शातिर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बनाने सम्बधी फर्जी प्रपत्र, मोहरे, उपकरण, 03 अदद एण्ड्रायड मोबाइल, 6020 रूपये व 01 कार आदि बरामद । एस आनन्द पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में, श्री संजीव कुमार बाजपेयी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर के पर्यवेक्षेण व श्री बी0एस0 वीर कुमार, क्षेत्राधिकारी तिलहर के कुशल निर्देशन में थाना गढ़िया रंगीन पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली । को थाना गढ़िया रंगीन पुलिस टीम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने व रोकथाम जुर्म जरायम , तलाश वांछित अपराधी में भ्रमणशील थी तो मुखबिर की सूचना पर ग्राम पृथ्वीपुर तिराहा पर समय करीब 03.35 बजे अभियुक्तगण 1. नवीन शर्मा 2. तिलकराज उर्फ विशाल 3. अखिलेश वर्मा को एक अदद Maruti Suzuki Alto 800 lxi व फर्जी आधार कार्ड बनाने सम्बधी फर्जी उपकरण व 03 अदद एण्ड्रायड मोबाईल,फर्जी मोहरे व 6020 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मौके से अभियुक्त खुर्शीद भागने मे सफल रहा । इस सम्बन्ध मे थाना गढिया रंगीन पर मु0अ0सं0 425/2022 धारा 420/467/468/471/482 IPC बनाम उपरोक्त पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा । फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है बरामदगी का विवरणः 1. फर्जी आधार कार्ड बनाने सम्बन्धी उपकरण - प्रिन्टर, की बोर्ड, माउस, मानीटर, आई स्केन , फिगर प्रिन्ट, स्केनर, पावर बोर्ड, फ्लैश लाइट ,वैव कैमरा, हब मोबाइल, चार्जर पावर केबल , प्रिन्टर केबल GPS डिवाइस CPU, इनवेटर व बैटरा 2.फर्जी कुल 07 अदद मोहरे व 06 अदद आधार कार्ड बने हुए प्रिन्टर से निकली हुई रसीदे व आधार कार्ड बनाने सम्बन्धी भरे हुए 13 फार्म व 01 जन्म प्रमाण पत्र form व अदद आखे फोटो पेपर, 38 ब्लैक form इंकपैड . 01 अदद नीला पेन व एक अदद लाल रंग का पेन 3 . 03 मोबाइल फोन जिसमे 02 अदद VIVO कम्पनी के एण्ड्रायड मोबाइल तथा 01 अदद अदद मोबाइल TECNO MADE INDIA - एण्ड्रायड व बरादम कुल 6020 रूपये/- 4. एक अदद Maruti Suzuki alto 800 lxi जिसका चेसिस नं0 MA3EUA61500215767 तथा इंजन नंम्बर F88N5003739 है मारूती सुजुकी सफेद रंग पूछताछ आख्याः- अभियुक्तगणो द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि हम लोग वर्ष 2019 से विभिन्न स्कूलो के प्रधानाचार्यो की व ग्राम पंचायत अधिकारी की फर्जी मोहरे बनवाकर अपने पास रखे हुए है तथा आधार कार्ड फर्जी बनाने के लिए कम्प्यूटर व अन्य उपरकण अपने पास रखे है गांव-गांव मे जाकर आधार कार्ड बनाने सम्बन्धी उपकरण इसी आल्टो गाडी से ले जाकर फर्जी फार्म भरकर उन पर विभिन्न स्कूलो व ग्राम पंचायत अधिकारी की फर्जी मोहरे लगाकर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर स्कैनर से कम्प्यूटर सिस्टम पर अपलोड करके जो रसीद निकलती है उस पर भी हम लोगो द्वारा जिसका आधार कार्ड बनाया जाता है उसका भी फर्जी हस्ताक्षर हम लोगो द्वारा बनाया जाता है तथा रसीद पर भी हस्ताक्षर हम लोग अपने फर्जी बनाकर आधार कार्ड बनवाने वालो को दी जाती है तथा जो आल्टो गाडी हम लोगो के पास मे है उस पर भी फर्जी नं0 प्लेट लगी हुई है हम लोग फर्जी नं0 प्लेट लगाकर गाव गाव फर्जी आधार कार्ड बनाने के लिए जाते है जिससे हम लोग पकडे ना जा सके फर्जी आधार कार्ड बनाने से काफी कमाई होती है । #shahjahanpurnewsexprees #public #news #hindinews #viral #police