जामताड़ा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से पांच सायबर अपराधी हुए गिरफ्तार. @आवाज news 22

जामताड़ा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से पांच सायबर अपराधी हुए गिरफ्तार. @आवाज news 22

जामताड़ा (झारखंड)-- @आवाज news 22जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक दारोगा के भाई समेत पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा दारोगा का भाई विवेक सिंह इससे पहले भी साइबर अपराध के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर छापेमारी के दौरान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव से सोनू दास और प्रकाश मंडल को चरघरा से पकड़ा। जबकि, नारायणपुर के डाभाकेंद से सचिन मंडल और अजय मंडल के साथ विवेक सिंह को लटैया गांव से धर दबोचा। #jamtara #narayanpur #karmatar #saybarcrime #jharkhand #सचतकnews