महाराष्ट्र की पुलिस ने एक साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार।

महाराष्ट्र की पुलिस ने एक साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार।

महाराष्ट्र पुलिस ने नारायणपुर पुलिस के सहयोग से एक साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार। साइबर अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र के पुलिस नारायणपुर पहुंची एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। महाराष्ट्र पुलिस ने नारायणपुर पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को कोरीडीह 1 गांव से गिरफ्तार कर अपने साथ महाराष्ट्र ले गई ।महाराष्ट्र से आये इंसपेक्टर सुरेश बापूराव कसूले ने इस संबंध में बताया कि महाराष्ट्र के जिला चलना थाना चन्दनजीरा कांड संख्या 325/22 में नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरिडीह1 गांव निवासी सगीर अंसारी के खिलाफ बैंक कर्मी बनकर खाते से पैसा निकासी को लेकर मामला दर्ज था। वहीं महाराष्ट्र पुलिस एवं नारायणपुर पुलिस के सहयोग से कोरिडीह 1 गांव से सगीर अंसारी को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गई ।बताते चलें कि साइबर अपराध को लेकर कई जिलों के पुलिस नारायणपुर में आकर साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।