Keep Watching Media Halchal News for Latest News Updates, Live News, Political News, Political Interviews and much more. #UP_POLITICAL_NEWS #AKHILESH_YADAV_SP #LAKHIMPUR_KHERI_BREAKING लखीमपुर खीरा में दलित लड़की के साथ दरिंदगी के मामले को लेकर सियासी उबाल देखने को मिल रहा है कोई सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साध रहा है तो कोई विपक्षी दलों को ही लपेटे में ले रहा है और ये काम प्रदेश की स्वयघोषित बहन जी मायावती कर रही है जिनको कानून व्यवस्था के लिए बीजेपी कम समाजवादी पार्टी ज्यादा जिम्मेदार दिखती है जबकि प्रदेश में सरकार बीजेपी की है और बहन जी इन दिनो बीजेपी पर कम सपा पर ज्यादा हावी दिखाई देती हैं…लखीमपुर खीरी मामले को लेकर अब सपा पर बीएसपी प्रमुख ने निशाना साधा तो फिर सपा नेताओं ने भी मायावती को उनके पुराने दिन याद दिला दिए जिसके बाद बीजेपी नेता भी तिलमिलाए दिख रहे हैं…वहीं मामले पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी निशाना साधा और प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथों लिया…अखिलेश यादव ने जहां बिगड़े हालातों को लेकर सरकार पर निशाना साधा वहीं कानून व्यवस्था के मुद्दों पर जमकर कोसा…समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. अखिलेश यादव ने कहा कि, 'उप्र के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है. भाजपाकाल में उप्र की बच्चियों व नारियों का उत्पीड़न चरम पर है. बलात्कार, अपहरण, अपराध व हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बन रही है?'दरअसल लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाने के पकरिया गांव की रहने वाली 13 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही दरिदों ने दरिंदगी को अंजाम दिया था और फिर उसकी हत्या कर दी थी…आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित की जीभ काट ली थी साथ ही उसकी आंखे भी फोड़ दी थी…मामला सामने आने के बाद से लगातार प्रदेश की सियासत में गुस्सा देखने को मिल रहा है और एक बार फिर क्राइम के मुद्दे पर विपक्ष मौजूदा सरकार पर हावी दिखाई दे रहा है…जिस तरीके के हालात दिख रहे हैं उन हालातों को लेकर सपा ने भी मोर्चा खोल दिया है पहले कांग्रेस की तरफ से बीजेपी पर कई आरोप लगाए. कांग्रेस ने जहां अपराधियों और पुलिस के गठजोड़ का आरोप लगाया है वहीं अखिलेश यादव ने प्रदेश की सरकार से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है…वही सवाल इस बात का है कि आखिर हर रोज इस तरीके की वारदातें संरज्ञान में क्यों आ रही है जबकि सरकार का दावा है कि वो हर मोर्चे पर सफल है और अपराधी किस्म के लोग या तो जेल के अंदर हैं या फिर स्वर्गलोक में…अगर सरकार के दावे सही हैं तो फिर बेटि.यों की अस्मत को कौन निशाना बना रहा है विपक्ष के इन आरोपों पर बीजेपी नेता का रटा रटाया जवाब मिल रहा है कि मामले की जांच चल रही है इसके अलावा अपनी नाकामी का ठीकरा सपा और प्रदेश के बड़े क्षेत्रफल के नाम पर बीजेपी फोड़ रही है जबकि हकीकत यही है कि सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर एक दम फेल दिखाई दे रही है… Kindly Like, share videos and Subscribe our Channel. For latest News update also visit our website : http://www.mediahalchal.in/ Check out our New Youtube Channel : / @mediahalchalstate Checkout Our Sports Channel : / @crickethalchal