BJP के मंत्री अजय मिश्रा ने पत्रकारों को धमकाया तो धर्मेंद्र यादव को आया गुस्सा II बोले होश में आओ

BJP के मंत्री अजय मिश्रा ने पत्रकारों को धमकाया तो धर्मेंद्र यादव को आया गुस्सा II बोले होश में आओ

Join Media Halchal to get access to perks:    / @mediahalchalnews   Keep Watching Media Halchal News for Latest News Updates, Live News, Political News, Political Interviews and much more. #UP_POLITICAL_NEWS #DHARMENDRA_YADAV_SP #BREAKING_NEWS_UP पहले लखीपुर के किसान और अब पत्रकार ! केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का वीडियो वायरल ! बीजेपी नेता ने पत्रकार का कॉलर पकड़ के दी गालियां ! सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने वीडियो किया पोस्ट ! योगी सरकार से पूछा सीएम बताएं कब चलेगा बुलडोजर ? वीडियो के वायरल होते ही मची सियासी सनसनी ! पहले लखीमपुर के किसान और अब पत्रकार आखिर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को इतना गुस्सा क्यों आता है…आखिर सवालों से इतने बेचैन क्यों हो जाते हैं अजय मिश्रा जो कैमरे के सामने ही पार्टी के नियम कायदों की तो धज्जियां उड़ाते ही है साथ ही साथ अपने ही नेताओं को झूठा साबित करते हैं जो नेता कहते हैं कि अजय मिश्रा जी गलती कर ही नहीं सकते…ये आरोप सपा नेताओं के है और आरोप तब लगने शुरू हुए जब पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव अजय मिश्रा का एक वीडियो पोस्ट कर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा…पूर्व सांसद ने एक वीडियो जारी किया जिसमें एक सवाल के जवाब में अजय मिश्रा पत्रकार को धमकी देते हैं और फिर गालियां भी देते हैं…आप पहले वीडियो देखिए उसके बाद बताएंगे कि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने मामले पर क्या कहा… बाइट- तो आपने देख भी लिया और सुन भी लिया कि कैसे अजय मिश्रा एक सवाल को सुनते ही आपे से बाहर हो गए…अजय मिश्रा का ये वीडियो किसी ने मौके पर बनाकर वायरल किया था जिसे सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपने ट्वीटर पर पोस्ट किया और लिखा कि पहले किसान, अब पत्रकार ! सत्ता के 'डबल इंजन' की ताकत के दम पर योजना बना निर्दोष किसानों को अपनी जीप से कुचलने वाले अहंकारी मंत्री की जीभ अभी भी नहीं थम रही, सवाल पूछने पर खुले आम संवाददाता को धमकी दे रहा है, मुख्यमंत्री बताएं कब चलेगा आरोपी के घर बुलडोजर,पीएम कब लेंगे इस्तीफा? वीडियों में दिखने वाला शख्स बीजेपी नेता अजय मिश्रा ही हैं इसका सबूत मीडिया हलचल न तो पेश करता है न सच्चाई पर मुहर लगाता है लेकिन अगर ये अजय मिश्रा ही है तो फिर जो रवैया अपनाया गया वो बेहद शर्मनाक है…अजय मिश्रा के इस रवैये से जहां बीजेपी का नाम खराब हो रहा है वहीं उनके ऊपर लगने वाले आरोपों को भी हवा मिलती है…अब सवाल इस बात का है कि आखिर बीजेपी आलाकमान को ऐसा क्या अजय मिश्रा से लगाव है कि इस तरह की हरकते करने के बाद भी वो बीजेपी के चहेते बने हुए हैं…ब्यूरो रिपोर्ट Kindly Like, share videos and Subscribe our Channel. For latest News update also visit our website : http://www.mediahalchal.in/