उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तीन बार विधायक रहे निर्वेंद्र कुमार मिश्रा की मौत को लेकर सियासत तेज हो गई है. प्रशासन का कहना है कि पूर्व विधायक की मौत पिटाई से नहीं बल्कि जमीन कब्जेदारी के दौरान गिरने से हुई है. वहीं, परिजन विधायक की मौत को हत्या बता रहे हैं. ब्राह्मणों के मुद्दे पर सूबे की योगी सरकार पहले से ही बैकफुट पर थी और ऐसे में निरेंद्र कुमार मिश्रा की मौत से विपक्ष के हाथ एक बड़ा मुद्दा लग गया है. विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद विपक्ष सूबे की योगी सरकार को दबी जुबानी से ब्राह्मण विरोधी बताने में जुटा था, वो अब इस मामले को लेकर खुलकर सरकार को घेरने की कवायद में है. पूर्व विधायक की मौत पर विपक्ष ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है और कहा कि यूपी का जंगलराज भयावह हो रहा है. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा का कहना है कि योगी सरकार सो रही है और अब तो सूबे में आम आदमी नहीं बल्कि जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है. पीड़ित परिजनों के जख्मों पर मरहम लगाने की बजाय नमक छिड़का जा रहा है. इससे शर्म की बात और क्या होगी? हालांकि, इस पूरे मामले में पूर्व विधायक के परिवार द्वारा पलिया सर्किल के सीओ कुलदीप कुकरेती के खिलाफ षड्यंत्र कर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया गया था. साथ ही पूर्व विधायक की पत्नी ने सीओ कुकरेती के द्वारा पिटाई और अभद्रता करने का आरोप भी लगाया है. इस आरोप के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया, जिसके चलते पुलिस के आला अधिकारियों ने पलिया क्षेत्र के सीओ कुलदीप कुकरेती को लखीमपुर जिला पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है. इंडिया हॉट टॉपिक्स की रिपोर्ट The latest or trending issues, mysterious and amazing facts. It covers India's leading Sports, Politics, Entertainment, and Bollywood. Stay updated with the latest news, unknown facts about famous personalities, trending issues, daily life events and many more to know. For more inspiring stories subscribe to our channel and follow us. Youtube: - http://bit.ly/2ZpTCWi Facebook: - / indiahottopicsin Instagram: - / indiahottopics Vimeo: https://vimeo.com/anyflix If you want more interesting & amazing video content, then subscribe to our India Hot Topics Channel.& more interesting & amazing video content, subscribe to other channels Like comedy, lifestyle, fashion, kids, travel, health & remedies and login to www.anyflix.tv Thanks for watching our videos! Subscribe our channel for getting the latest updates.