अब बीएमसी चुनाव में सपा उड़ाएगी गर्दा II मुद्दों के साथ पुख्ता रणनीति हो गई है तैयार !

अब बीएमसी चुनाव में सपा उड़ाएगी गर्दा II मुद्दों के साथ पुख्ता रणनीति हो गई है तैयार !

Join Media Halchal to get access to perks:    / @mediahalchalnews   Keep Watching Media Halchal News for Latest News Updates, Live News, Political News, Political Interviews and much more. #SAMAJWADIPARTY #AKHILESHYADAV #ABUAZAMI मायानगरी में सपा गर्दा उड़ाने के लिए तैयार ! अब मायानगरी की सियासत में होगी दमदार एंट्री ! सपा नेताओं ने अभी से तैयारी कर दी है तेज ! कैसे सपा बीजेपी को सपनों की नगरी में देगी चुनौती ! बीजेपी की ये कमजोरी बनेगी सपा की ताकत का कारण ! समाजवादी पार्टी के बिना जहां उत्तर प्रदेश की सियासत अधूरी है तो वहीं अब सपा कई और प्रदेशों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवा रही है…भले ही उत्तर प्रदेश में सपा सत्ता से दूर रह गई हो लेकिन अन्य प्रदेशों में सपा ने यूपी की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की बैंड बजा के रखी हैं…खासकर मायानगरी की बात करें तो यहां भी समाजवादी पार्टी ने जिस तरह से विरोधियों की लंका लगाने का काम किया है…उससे मायानगरी में सपा की ताकत बढ़ती दिख रही है और यही वजह है कि अब सपा मजबूत दिख रही है…क्या सपा को उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में मजबूती हासिल करनी चाहिए…क्या सपा को अन्य प्रदेशों में जनाधार मजबूत करना चाहिए…आपकी राय क्या है हमें कमेंट करके जरूर बताएं…दरअसल अब समाजवादी पार्टी आगामी बीएसमी चुनाव में पूरी दमदारी के साथ दावेदारी पेश करने की तैयारी कर रही है और इसीलिए सपा नेताओं ने कमर कसने के साथ ही स्थानीय मुद्दों पर सत्ताधारियों को घेरने का काम तेज कर दिया है…आगामी बीएमसी चुनाव समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी…ये फैसला सपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लिया है…इसके लिए महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी के नेतृत्व में पार्टी का संगठन और मजबूत किया जा रहा है…सपा के दो विधायक पूरे महाराष्ट्र की आवाज उठा रहे हैं…ये जानकारी मुंबई दौरे पर आए समाजवादी पार्टी के यूपी प्रदेश सचिव और प्रवक्ता प्रदीप सिंह (बब्बू) ने दी…उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए यूपी विधानसभा चुनाव में सपा भले ही सत्ता तक नहीं पहुंच पाई…लेकिन पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है…राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत के कारण पार्टी और सहयोगी दल ने 125 सीटें जीती हैं…उन्होंने कहा कि साल 2017 विधानसभा और 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में 2022 विधानसभा चुनाव में सपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है…सपा सचिव ने कहा कि पार्टी इस बात की समीक्षा करेगी कि सत्ता तक पहुंचने में कहां चूक हुई…यूपी विधानसभा का पूरा चुनाव विकास के मुद्दे पर नहीं बल्कि हिंदू-मुस्लिम पर हुआ…क्योंकि, सत्ताधारी बीजेपी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में क्या काम किया ये जनता को बताने के लिए उनके पास कुछ नहीं था…सपा नेताओं की माने तो मुंबई में अब सपा का क्रेज बढ़ता दिख रहा है और सपा के दो विधायक होने के बाद भी सपा 100 विधायकों जितनी ताकत के साथ काम कर रही है और आने वाले दिनों में इस काम को और व्यापकता दी जाएगी…अबू आसिम आजमी के सहारे सपा ने मुंबई में अपनी दायरा बढ़ाया है और बीएमसी चुनाव में सपा अपनी ताकत का एहसास तो करवा ही देगी साथ ही विरोधियों को भी बता देगी कि वो उनसे किसी भी स्थिति में कम नहीं है…सपा नेताओं का साफ कहना है कि अब वक्त बदलाव का है और बदलाव निश्चित होकर रहेगा…और सपा यूपी के बाहर भी अपनी ताकत बढ़ा रही है…ब्यूरो रिपोर्ट ——— Kindly Like, share videos and Subscribe our Channel. For latest News update also visit our website : http://www.mediahalchal.in/