Join Media Halchal to get access to perks: / @mediahalchalnews Keep Watching Media Halchal News for Latest News Updates, Live News, Political News, Political Interviews and much more. #UPPOLITICALNEWS #AKHILESHYADAV #BREAKINGNEWSUP अखिलेश यादव ने 2 और नेताओं को किया बाहर ! पार्टी के खिलाफ साजिश करने वालों पर कार्रवाई ! सपा में सर्जिकल स्ट्राइक का दौर हुआ और तेज ! देखिए किन नेताओं को अखिलेश ने किया बाहर ? सपा के साथ गद्दारी करने वालों की अब खैर नहीं दिख रही है…अखिलेश यादव लगातार पार्टी में छंटनी का दौर चला रहे हैं और जिन लोगों ने पार्टी के साथ चुनाव के वक्त गद्दारी की उन्हे पार्टी से बाहर करने का सिलसिला लगातार तेज हो रहा है…पिछले कुछ दिनों से नेताओं को बाहर निकालने काम तेजी से चल रहा है और अब एक बार फिर दो नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए अखिलेश यादव ने तमाम नेताओं की धड़कने बढ़ा दी है साथ ही संकेत दे दिया है कि जो लोग साजिश करते रहे और बचे रहे लेकिन अब उनको छोड़ा नहीं जाएगा…अखिलेश यादव की हिट लिस्ट में किस किस का नाम शामिल है हम आपको बताएंगे लेकिन पहले आप बताएं कि क्या जो कार्रवाई की जा रही है वो पहले होनी चाहिए थी…अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं…दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव को उम्मीद थी कि सरकार बन जाएगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और जिन लोगों ने पार्टी के खिलाफ काम किया अब उनके खिलाफ एक्शन का दौर चल रहा है…दरअसल यूपी विधानसभा और एमएलसी चुनाव में आए परिणाम के बाद समाजवादी पार्टी की तरफ से लगातार समीक्षा और कार्रवाई की जा रही है…इसी कड़ी में मिर्जापुर के दर्जा प्राप्त मंत्री रहे गुलाबचंद यादव उर्फ मुन्नी यादव और जिला महासचिव अभय यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है…इन दोनों लोगों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है…मुन्नी यादव और अभय यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप के आधार पर दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया…एमएलसी सीट से रमेश यादव के पर्चा वापस लेने के पीछे इन दोनों ही नेताओं का हाथ होने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों और पार्टी के अंदर चलने की खबरें आम रहीं हैं…रमेश यादव समेत 2 लोगों को पार्टी से पहले ही निकाला जा चुका है…एसपी जिलाध्यक्ष देवी चौधरी माने तो ये फैसला अखिलेश यादव की तरफ से लिया गया है…उन्होंने किन कारणों से दोनों नेताओं को निष्कासित किया है, ये हमें नहीं पता है, लेकिन साथ ही बताया कि कोई वीडियो अध्यक्ष जी के पास गया था, शायद उसी के आधार पर कार्रवाई हुई हो…साथ ही देवी चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर मिर्जापुर जिला इकाई भी भंग कर दी गई है…अगली कार्यकारिणी के गठन तक अध्यक्ष और प्रवक्ता अपने पदों पर बने रहेंगे…हाल ही में मिर्जापुर सोनभद्र बीजेपी उम्मीदवार विनीत सिंह निर्विरोध एमएलसी निर्वाचित हुए हैं… इस सीट के लिए कुल तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया था…जिसमें बीजेपी से विनीत सिंह, एसपी से रमेश यादव और एक निर्दलीय उम्मीदवार शामिल थे…नामांकन पत्रों की जांच में निर्दलीय उम्मीदवार का पर्चा निरस्त हो गया था और 23 मार्च को नाम वापसी के दिन सपा उम्मीदवार रमेश यादव ने अपना पर्चा वापस ले लिया था…इससे विनीत सिंह निर्विरोध एमएलसी निर्वाचित हो गए थे…एसपी उम्मीदवार के पर्चा वापस ले लेने से जिले में पार्टी की काफी किरकिरी हुई थी…ऐसे में अब जो पार्टी के खिलाफ काम करते रहे हैं उन्हे पार्टी से बाहर करने के लिए अखिलेश यादव ने कमर कस ली है और अखिलेश यादव का साफ कहना है कि हर हाल में आगामी चुनाव जीत हासिल करनी है ऐसे में विभीषणों को पार्टी से बाहर करना भी जरूरी है…देखना ये है कि अखिलेश यादव की कार्रवाईयों का दौर कब थमता है और अगला टारगेट किस नेता के नाम पर सेट होता है…ब्यूरो रिपोर्ट Kindly Like, share videos and Subscribe our Channel. For latest News update also visit our website : http://www.mediahalchal.in/