हमारे यू-ट्यूब चैनल में आपका स्वागत है. इस चैनल के माध्यम से हम सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां आप तक पहुंचाते हैं तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिये और महत्त्वपूर्ण जानकारियों का आनंद उठाइये तो चलिए सबसे पहले जानते हैं आज का पंचांग काशी, पंचांग के अनुसार आज दिनांक 6 जून 2021 दिन-रविवार है शक संवत- 1943 विक्रम संवत- 2078 आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष के एकादशी तिथि दिन में 7 बजकर 37 मिनट तक रहेगी उसके बाद द्वादशी तिथि रहेगी , नक्षत्र- अश्विनी नक्षत्र रात में 3 बजकर 45 मिनट तक है उसके बाद भरनी नक्षत्र रहेगी . सूर्योदय-5 बजकर 15 मिनट पर होगा जबकि सूर्यास्त- 6 बजकर 45 मिनट पर होगा | राहुकाल आज सायं 4:30 से शाम मैं 6:00 तक राहुकाल है हालांकि राहु काल के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं आज प्रसूति स्नान, विद्या आरंभ, वाद्य कला आरम्भ, उपनयन ,लाल वस्त्र धारण ,शस्त्र धारण ,विपनी व्यापार, दत्तक पुत्र ग्रहण, आवेदन पत्र लेखन ,स्टिका निर्माण ,सर्व देव प्रतिष्ठा और शल्य कर्म के लिए मुहूर्त है । आज अचला एकादशी है ,इसे अपरा एकादशी भी कहा जाता है। सनातन संस्कृति में एकादशी व्रत का अपना विशिष्ट स्थान है ।भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत महीने के दोनों पक्षों की एकादशी तिथि को रखा जाता है। जेष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी को अचला एकादशी के नाम से जाना जाता है। अचला एकादशी का व्रत करने वाला सब पापों और दुखों से छुटकारा पाता है। जो फल तीनों पुष्कर में कार्तिक पूर्णिमा को स्नान करने से या गंगा तट पर पितरों को पिंडदान करने से प्राप्त होता है वही अपरा एकादशी का व्रत करने से प्राप्त होता है। मकर के सूर्य में प्रयागराज के स्नान से ,शिवरात्रि का व्रत करने से, सिंह राशि के बृहस्पति में ,गोमती नदी के नाम से कुंभ में ,केदारनाथ के दर्शन या बद्रीनाथ के दर्शन ,सूर्य ग्रहण में कुरुक्षेत्र के स्नान से ,स्वर्ण दान करने से अथवा अन्य प्रसूता गोदाम से जो फल मिलता है वही फल अचला एकादशी के व्रत से मिलता है। आज रविवार है और रविवार के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए. रविवार को घर से निकलने से पहले पान खाना चाहिए. ये था आज का पंचांग. चलिए अब बात करते हैं आज के राशिफल की.. मेष कोशिश करें कि आज आप अपने उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़े| आज आपके शादी के बारे में परिवार वालों या पार्टनर के परिवार वालों की तरफ से असहमति के कारण अड़चने आ सकती है| सहकर्मियों के सहयोग से आप अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगा सकेंगे| आज आपको सेहत से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है| आज के लिए आपका लकी नंबर है-5 उपाय- ॐ घृणि: सूर्याय नमः का जप करें वृष संभावना है कि आज आप किसी से लड़ बैठे| आज आपके किसी नए व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है| आपके सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे| अपनी बीमारी को दूर करने के लिए आप तरह-तरह के नुस्खे अपनाएंगे| आज के लिए आपका लकी नंबर है-7 उपाय- मधुराष्टकम् का पाठ करें मिथुन आज आप घर पर थोड़ा सावधान रहे| आज आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है जिसके साथ आप पूरी जिंदगी बिता सकते हैं| हाल ही में आपने जो व्यवसायिक संबंध कायम किया था उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यवसायिक अवसर मिल सकता है| अगर आपको हाई और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आज आप अपनी स्थिति में बेहतर बदलाव महसूस करेंगे| आज के लिए आपका लकी नंबर है-9 उपाय- ओम नमो भगवते वासुदेवाय कर्क आज दिनभर असंतुष्टि की भावना बनी रहेगी| आज आपके साथी के साथ समुचित समय ना होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है| आज आप पाएंगे कि आपका कार्य क्षेत्र बदल गया है| कुछ अनचाहे स्वास्थ्य विकार आपके जीवन पर असर डाल सकते हैं| आज के लिए आपका लकी नंबर है-6 उपाय- सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं सिंह आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है| आज आपके प्यार के इजहार का दिन है| आज आप के कार्यालय में खूब जोर शोर से अफवाह फैलाई जाएंगे| आज आप कुछ आराम महसूस करेंगे| आज के लिए आपका लकी नंबर है-8 उपाय- गाय को गुड़ ओर रोटी खिलाएं कन्यl आज आपका दिल और दिमाग दोनों ही पूरी मस्ती में रहेंगे| आज आपके प्रेम प्रसंग के बीच एक बड़ी रुकावट के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे| आज आपको महसूस होगा कि आपने किसी बड़े परेशानी का समाधान ढूंढ लिया है| आज आप उदास हो सकते हैं| आज के लिए आपका लकी नंबर है-5 उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तुला आज आप किसी पारिवारिक समारोह में खूब जमकर नाचेंगे| आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है| नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें| आज आप सकारात्मकता पर ध्यान केंद्रित करने की वजह से लाभ उठाएंगे| आज के लिए आपका लकी नंबर है-6 उपाय कन्याओं को भोजन कराएं वृश्चिक आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है| अगर आप किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन संपर्क में रहे हैं तो पूरी संभावना है कि आज वह पहली बार आपसे मिल सकता हैं| आज आपका अपने बॉस के साथ कोई छोटा मोटा झगड़ा हो सकता है| आज किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें| आज के लिए आपका लकी नंबर है-1 उपाय- जरूरतमंद लोगों को वस्त्र का दान करें धनु आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं| संवेदनशील रिश्तो पर आपस में बातचीत करते हुए ध्यान रहे कि आपकी बातों से गलतफहमियां ना पैदा हो| आज ऑफिस में आपको दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए| आप जरूरत के हिसाब से अपने स्वास्थ्य में एहतियात बरतें| आज के लिए आपका लकी नंबर है-7 उपाय- पुरुष सूक्त का पाठ करे मकर आज आप खुद को बुरी संगत में फंसा हुआ पाएंगे| आज आप प्रेम की अनुठी अभीव्यक्तियों से अवगत होंगे| आज ऑफिस से बाहर निकल कर आपको लोगों से मिलना चाहिए| #aajkapanchang #aajkarashifal #todayshoroscope