KAALCHAKRA-Aaj ka Panchang 24 जून 2021 Aaj ka rashifal-by Pankaj Kumar Panday

KAALCHAKRA-Aaj ka Panchang 24 जून 2021 Aaj ka rashifal-by Pankaj Kumar Panday

हमारे यू-ट्यूब चैनल में आपका स्वागत है. इस चैनल के माध्यम से हम सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां आप तक पहुंचाते हैं तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिये और महत्त्वपूर्ण जानकारियों का आनंद उठाइये तो चलिए जानते हैं आज का पंचांग काशी, पंचांग के अनुसार आज दिनांक 24 जून 2021 दिन-गुरुवार है शक संवत- 1943 विक्रम संवत- 2078 आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रात के 12 बजकर 1 मिनट तक रहेगी, नक्षत्र ज्येष्ठा नक्षत्र दिन में 8 बज कर 59 मिनट तक है उसके बाद मूल नक्षत्र है सूर्योदय 5:13 पर होगा ,जबकि सूर्यास्त 6:47 पर होगा, राहुकाल आज के दिन दोपहर में 1:30 से संध्या 3:00 बजे तक रहेगी राहु काल के दौरान शुभ कार्य वर्जित रहते हैं आज दिन में 1:12 तक भद्रा है। भद्रा के दौरान कई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं । आज दिन में 1:12 के बाद वधु प्रवेश, हल प्रवहन, बीजवपन ,पौधारोपण, जल यंत्र कर्म और भूमि क्रय के लिए शुभ मुहूर्त है । आज स्नान दान और व्रत की पूर्णिमा है। हमारी संस्कृति में पूर्णिमा अत्यंत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है। पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्र देव को माना गया है। सौभाग्य और संतान प्राप्ति के लिए इस तिथी में जन्मे जातकों को भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। पूर्णिमा तिथि को स्नान दान का बहुत महत्व होता है, आज के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करनी चाहिए और कथा सुननी चाहिए। इससे मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। आज संत कबीर जयंती भी है। कबीर दास का जन्म संवत 1455 की जेष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को हुआ था। महात्मा कबीर समाज में फैली आडंबरओं के सख्त विरोधी थे, उन्होंने लोगों को एकता के सूत्र का पाठ पढ़ाया। वे लेखक और कवि थे। उनके दोहे जीवन को नई प्रेरणा देते थे। आज दाक्षिणात्य वट सावित्री व्रत है। वट सावित्री व्रत सौभाग्य को देने वाला और संतान की प्राप्ति में सहायक व्रत माना गया है। भारतीय संस्कृति में यह व्रत आदर्श नारीत्व का प्रतीक बन चुका है ।वट सावित्री व्रत में वट और सावित्री दोनों का विशिष्ट महत्व माना गया है। पीपल की तरह वट या बरगद के पेड़ का भी विशेष महत्व है। बट वृक्ष को देवताओं का वृक्ष अर्थात देव वृक्ष कहा गया है। इस वृक्ष के मूल में भगवान ब्रह्मा, मध्य में जनार्दन ,विष्णु तथा अग्रभाग में देवाधिदेव महादेव स्थित रहते हैं। देवी सावित्री वट वृक्ष में प्रतिष्ठित रहती हैं। बट मुले स्थितो ब्रह्मा ,वट मध्ये जनार्दन:, वट।गरे तु शिवो देवी सावित्री वटसंश्रिता ,कहा जाता है कि वटवृक्ष के नीचे सावित्री ने अपने पति व्रत के प्रभाव से मृत पड़े सत्यवान को पुनर्जीवित किया था तभी से इस व्रत को वट सावित्री नाम से ही जाना जाता है।महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य और कल्याण के लिए श्रद्धा भक्ति के साथ वट बृक्ष की पूजा करतीं हैं। आज गुरुवार है और गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए. गुरुवार को घर से निकलने से पहले जीरा खाना चाहिए. ये था आज का पंचांग. चलिए अब बात करते हैं आज के राशिफल की. मेष आज आप किसी भी हाल में कानूनी परेशानियों से छुटकारा पा लेंगे| अपने साथी के प्यार के कारण आज का दिन उज्जवल पाएंगे| आप ऑफिस में समय से ना पहुंचने को अपनी आदत ही बना चुके हैं| आज आप सीखेंगे कि खुद को किस प्रकार अच्छी तरह प्रस्तुत किया जा सकता है| आज के लिए आपका लकी नंबर है-8 उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं वृष राशि अपने तेज दिमाग से आप कोई ऐसी समस्या हल कर देंगे जो कि आपको बहुत समय से परेशान कर रही थी| यदि आज आपका विवाह होने जा रहा है तो मतभेद पैदा ना होने दें| आज ऑफिस में आपको लोगों के विरुद्ध क्रोध झेलना पड़ सकता है| आज आप अपने स्वास्थ्य को उच्च स्तर पर पाएंगे| आज के लिए आपका लकी नंबर है-8 उपाय- जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं मिथुन राशि आज पूरे दिन मानसिक शांति बनी रहेगी| आज आप अपने प्यार भरी जिंदगी के प्रति उदासीनता का अनुभव करेंगे| इस समय आप कोई गंभीर काम करने के मूड में नहीं है| तनाव स्तर में आए सकारात्मक बदलाव की वजह से आज आप अच्छा महसूस करेंगे| आज के लिए आपका लकी नंबर है-6 उपाय- ओम नमो भगवते वासुदेवाय कर्क राशि अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है| आज आपसी रिश्ते बनाने में ज्यादा उत्तेजित ना हो| आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था| आज आप कुछ स्वास्थ्य के मंत्र सीखना चाहते हैं| आज के लिए आपका लकी नंबर है-9 उपाय- ब्राह्मण को वस्त्र दान करें सिंह राशि आज आपकी जिंदगी में थोड़ी हलचल सी मची रहेगी| आज आपकी पुरानी सोच को आपके रोमांटिक जिंदगी पीछे छोड़ देगी| आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आपको काम करने के लिए किसी तकनीकी योग्यता की जरूरत है जो कि आपके पास नहीं है| आज आप सभी रुकावट और विकारों को दूर करके अच्छा महसूस करेंगे| आज के लिए आपका लकी नंबर है-8 उपाय विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें कन्या राशि आखिरकार अब आपके विचारों में स्पष्टता आएगी| हो सकता है कि चाहने वालों से कुछ दूरियां बढ़ जाए| आज काम में आप किसी ऐसी स्थिति में फंस सकते हैं जिससे आपको निराशा ही होगी| आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा| आज के लिए आपका लकी नंबर है-6 उपाय- रोगियों की सेवा करें तुला राशि आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में हैं| आज का दिन आप अपने साथी के साथ बिताए पलों की यादों में खोकर ही बिता सकते हैं| आज ऑफिस में आपको अपने बॉस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कठिनाई हो सकती है| आज आप थोड़ा बीमार महसूस करेंगे| आज के लिए आपका लकी नंबर है-8 उपाय- दिव्यांगों की मदद करें वृश्चिक राशि धैर्य और दृढ़ संकल्प आज आपकी पहचान रहेंगे| आज का दिन उन विषयों पर बात कर #aajkapanchang #aajkarashofal