हमारे यू-ट्यूब चैनल में आपका स्वागत है. इस चैनल के माध्यम से हम सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां आप तक पहुंचाते हैं तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिये और महत्त्वपूर्ण जानकारियों का आनंद उठाइये तो चलिए जानते हैं आज का पंचांग काशी, पंचांग के अनुसार आज दिनांक 3 जून 2021 दिन-गुरुवार है शक संवत- 1943 विक्रम संवत- 2078 आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि समस्त और अगले दिन प्रातः में 5 बजकर 21 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि रहेगी ,नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात में 10 बज कर 9 मिनट तक है उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र है सूर्योदय 5:15 पर होगा ,जबकि सूर्यास्त 6:45 पर होगा, राहुकाल आज के दिन दोपहर में 1:30 से संध्या 3:00 बजे तक रहेगी राहु काल के दौरान शुभ कार्य वर्जित रहते हैं आज रोग विमुक्ति स्नान के लिए शुभ मुहूर्त है |जबकि रिक्ता तिथि होने के कारण अन्य शुभ कार्यों के लिए कोई मुहूर्त नहीं है| आज रात 11:08 के बाद मृत्यु बान है मृत्यु बान में विवाह के दौरान सुमंगली यानी सिंदूरदान नहीं होता है। आज गुरुवार है और गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए. गुरुवार को घर से निकलने से पहले जीरा खाना चाहिए. ये था आज का पंचांग. चलिए अब बात करते हैं आज के राशिफल की. मेष आज शायद आप किसी नए रिश्ते की नींव रखें| आज आप एक या दूसरे किसी व्यक्ति के साथ बातचीत में लगे रहेंगे| अगर आपको कोई परेशानी है तो उसे दुनिया से छुपाने की कोई जरूरत नहीं है| किसी भी लापरवाही के कारण कोई दुर्घटना घट सकती है| आज के लिए आपका लकी नंबर है-2 उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं वृष राशि आज आप अपने परिवार व दोस्तों द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट करेंगे| पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान हैं वह दूर हो जाएंगी| आज आप किसी कैरियर सलाहकार से सलाह लेने की चाह रखेंगे| आपको किसी भी तेज व नोंकिली वस्तुओं से चोट लग सकती है| आज के लिए आपका लकी नंबर है-1 उपाय- जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं मिथुन राशि अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो आप किसी भी मित्र अथवा संबंधी से मांगने में जरा भी संकोच ना करें| आज का दिन आपके लिए बहार लाएगा| आज आपको लगेगा कि कोई आपको सही दिशा दिखा रहा है| आज रोड पर चलते समय आपको अपना ख्याल रखना होगा| आज के लिए आपका लकी नंबर है-8 उपाय- ओम नमो भगवते वासुदेवाय कर्क राशि आज आप अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा| आज आपका मन बहुत उत्साहित है| आज आपके संस्था से बाहर का कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपके व्यवसाय के बारे में आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है| आज के लिए आपका लकी नंबर है-3 उपाय- ब्राह्मण को वस्त्र दान करें सिंह राशि आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यवसायिक लाभ होगा| आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो आपसे छुप-छुपकर प्यार करता है| आप में से कुछ लोग अपने कैरियर को लेकर दुविधा में हैं| आज आपके साथ आग या किसी भी उपकरण से चोट व दुर्घटना होने के संकेत हैं| आज के लिए आपका लकी नंबर है-1 उपाय विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें कन्या राशि आज आप अपने प्रिय जनों की सेवा में हाजिर रहना चाहेंगे| आज का दिन आपके लिए बहुत खुशनुमा है| अगर आपको अपने कैरियर को लेकर कोई उलझन है तो उसको सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाए| बेहद सावधानी से रोड पर चले| आज के लिए आपका लकी नंबर है-8 उपाय- रोगियों की सेवा करें तुला राशि आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है| आज आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा| आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है| आज आपको आग से बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है| आज के लिए आपका लकी नंबर है-2 उपाय- दिव्यांगों की मदद करें वृश्चिक राशि आज आपको अपने प्रिय जनों का पूरा सहयोग मिलेगा| आज आपको अपने प्रेम जीवन में अविश्वास के लक्षण दिखेंगे| आज आपको अपने कैरियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी| सावधान रहें यह वह समय चल रहा जिसमें आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है| आज के लिए आपका लकी नंबर है-4 उपाय- केले के पेड़ की पूजा करें धनु राशि आज आपका किसी से नया रिश्ता कायम हो सकता है| अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है| आज शायद आप किसी ऐसे प्रोफेशनल से मिलेंगे जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा| शराब पीकर वाहन ना चलाएं| आज के लिए आपका लकी नंबर है-1 उपाय- चना दाल का दान करें मकर राशि आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले| अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है| अगर आप सोचते हैं कि कैरियर के क्षेत्र में आपके पास कौन कौन सा विकल्प है तो यह समय कैरियर सलाहकार से सलाह लेने का है| आज के लिए आपका लकी नंबर है-9 उपाय- सायंकाल में घर के बाहर दिया जलाएं कुंभ राशि आपकी स्वच्छंद सोच आज एक खास जगह बनाने में आपकी मदद करेगी| आज आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी| आज अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने की कोशिश करें| आज आप जोखिम में आकर गहरे पानी के करीब ना जाएं| आज के लिए आपका लकी नंबर है-7 उपाय- ओम नमो भगवते वासुदेवाय मीन राशि आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में रहेंगे| कोई इंगेजमेंट या शादी अगर पिछले दिनों से लगी हुई है तो आज उसका अंतिम फैसला हो सकता है| इस समय आपको अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान लगाना चाहिए| आज पानी के आसपास ना जाए| आज के लिए आपका लकी नंबर है-5 उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें #aajkapanchang #aajkarashifal #todayshoroscope