अखिलेश यादव की शिवपाल सिंह यादव को दो टूंक II कहा साथ रहना है या फिर मैं...!

अखिलेश यादव की शिवपाल सिंह यादव को दो टूंक II कहा साथ रहना है या फिर मैं...!

Join Media Halchal to get access to perks:    / @mediahalchalnews   Keep Watching Media Halchal News for Latest News Updates, Live News, Political News, Political Interviews and much more. #UP_POLITICAL_NEWS #AKHILESH_YADAV_SP #SHIVPAL_SINGH_YADAV शिवपाल सिंह यादव को अखिलेश यादव की दो टूंक ! साथ रहने और न रहने पर साफ किया अपना रुख ! चाचा को लेकर अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात ! अखिलेश यादव के तेवरों ने दिए भविष्य के संकेत ! देखिए शिवपाल सिंह को लेकर अखिलेश यादव ने क्या कहा ? हर रोज चाचा शिवपाल सिंह की नाराजगी की खबरे सुन सुन कर शायद अखिलेश यादव भी अब पक चुके हैं और इसीलिए चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ रिश्ते सुधारने और न सुधारने पर अखिलेश यादव ने अपना रुख साफ करते हुए चौंकाने वाला बयान तो दिया ही साथ ही भविष्य के सियासी संकेत भी दे दिए हैं…अखिलेश यादव अब तक शिवपाल सिंह के मामले पर थोड़ा संभलकर बोलते थे लेकिन रोज रोज की खबरों को देखने के बाद अखिलेश यादव ने अपना रुख साफ करते हुए दो टूंक लहजे में चाचा को तो समझा ही दिया साथ ही साथ इस मुद्दे पर जो लोग मसाला लगा रहे थे उनके मुंह भी एक झटके में ही बंद कर दिए…दरअसल चाचा शिवपाल की नाराजगी भतीजे अखिलेश यादव से इन दिनों जगजाहिर है…ऐसे में भतीजे अखिलेश ने भी संकेत दे दिए हैं कि चाचा को अगर साथ रहना है तो रहे और अगर साथ छोड़कर जाना है तो जाएं…लेकिन रोज रोज का इमोशनल ड्रामा अब बंद हो जाना चाहिए…ये संकेत अखिलेश यादव ने कन्नौज में एक खबरिया चैनल्स से बात करते हुए दिए…चुनाव के दौरान शिवपाल यादव जब सपा गठबंधन के साथ गए तो उन्होंने सिर्फ एक ही बात कही कि उनका लक्ष्य अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है…इसीलिए वो सारी चीजों को पीछे छोड़कर सपा के साथ आ रहे हैं…लेकिन अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को केवल एक सीट दी, वो भी उनकी खुद की जसवंत नगर सीट…चुनाव के परिणाम सामने आए तो सपा के सरकार बनाने के सपने चकनाचूर हो चुके थे…उसके बाद जब सपा के विधायकों की बैठक बुलाई गई तो उसमें भी शिवपाल यादव को नहीं बुलाया गया…नाराजगी इससे एक दिन पहले से शुरू हुई बताई जा रही है…जब सहयोगियों की बैठक बुलाई गई तो चाचा शिवपाल को बुलाए तो गया लेकिन वो उस बैठक में गए नहीं…उसके बाद शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की…वहीं जब विधान सभा सदस्य के पद की शपथ ली तब कहा कि बहुत जल्द कुछ बड़ा ऐलान करेंगे…फिर ट्विटर पर बीजेपी नेताओं को फॉलो करना…ये सारे संकेत बताने के लिए काफी हैं कि शिवपाल यादव कितने नाराज हैं…लेकिन बुधवार को जब अखिलेश यादव से शिवपाल यादव को लेकर सवाल पूछा तो अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि उन पर सवाल पूछ कर अपना समय मत खराब करिए…चाचा की नाराजगी तो जगजाहिर है लेकिन अब भतीजे अखिलेश ने भी संकेत दे दिए हैं कि भले ही चाचा को जहां जाना हो जाएं. सपा पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला… Kindly Like, share videos and Subscribe our Channel. For latest News update also visit our website : http://www.mediahalchal.in/