अखिलेश के कहने पर नेताजी ने घुमाया शिवपाल को फोन और कह दी इतनी बड़ी बात !

अखिलेश के कहने पर नेताजी ने घुमाया शिवपाल को फोन और कह दी इतनी बड़ी बात !

Join Media Halchal to get access to perks:    / @mediahalchalnews   Keep Watching Media Halchal News for Latest News Updates, Live News, Political News, Political Interviews and much more. #UP_POLITICAL_NEWS #AKHILESH_YADAV_SP #MULAYAM_SINGH_YADAV चाचा के दलबदल की खबर से परेशान अखिलेश यादव ! नेताजी मुलायम सिंह यादव से मांगी अखिलेश ने मदद ! अखिलेश के कहने पर नेताजी ने घुमाया शिवपाल को फोन ! देखिए शिवपाल सिंह यादव से नेताजी ने क्या कहा ? शिवपाल सिंह के सपा से अलग होने की वजह का हुआ खुलासा ! विधानसभा चुनाव से पहले साथ आए चाचा भतीजे एक बार फिर दूर होते दिख रहे हैं और रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलने के साथ ही फिर जमने लगी है…अब चाचा शिवपाल सिंह यादव की नाराजगी से खुद अखिलेश यादव परेशान दिख रहे हैं और उससे भी ज्यादा चाचा शिवपाल सिंह के बीजेपी में जाने से अखिलेश यादव ज्यादा परेशान है…परेशान अखिलेश यादव को एक बार फिर से नेताजी मुलायम सिंह यादव ही सहारा दिख रहे हैं क्योंकि पार्टी में कोई उनका साथ नहीं देता दिख रहा…ऐसे में अब अखिलेश यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव से चाचा को साथ रहने के लिए मनाने की अपील की और नेताजी भी सक्रिय दिख रहे हैं…बताएंगे कि जब नेताजी ने शिवपाल सिंह से बात की तो उन्होंने क्या कहा लेकिन क्या खुद अखिलेश यादव को चाचा शिवपाल सिंह से बात नहीं करनी चाहिए…क्या अखिलेश यादव को चाचा की नाराजगी खुद दूर नहीं करनी चाहिए…आपकी राय क्या है हमें कमेंट करके जरूर बताएं…दरअसल चुनावी नतीजों के बाद सपा में जो दिख रहा है उसने हर उस शख्स को परेशान कर दिया है जो सपा से प्यार करता है और वहीं चाचा शिवपाल सिंह यादव ने जैसे ही बीजेपी से नजदीकियों के संकेत दिए उसके बाद तो सपा समर्थकों की चिंता और बढ़ गई…पहले तो मामले पर अखिलेश यादव भी ज्यादा गंभीर नहीं दिखे लेकिन जब शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी नेताओं को सोशल मीडिया पर फॉलो करना शुरू किया और सीएम योगी से मुलाकात की तो सूत्रों की माने अब अखिलेश यादव का भी माथा ठनका और ऐसे में अखिलेश यादव ने चाचा से रिश्ते सुधारने के लिए नेताजी मुलायम सिंह यादव से बात की और शिवपाल सिंह यादव को मनाने की अपील की…हालांकि खुद अखिलेश यादव मामले में आगे नहीं आए…सूत्रों की माने तो ऐसे में नेताजी मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल सिंह यादव से फोन पर बात की और उनको साथ रहने के लिए समझाया लेकिन जब शिवपाल सिंह यादव ने नाराजगी की वजह बताई तो सनसनी का माहौल बन गया…दरअसल अखिलेश यादव के कहने पर मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल सिंह को फोन कर जब वजह पूछी तो शिवपाल सिंह ने तमाम बातें कहीं और बड़े भाई से जहां सपा में सम्मान न मिलने का दर्द बयान किया तो वहीं बेटे आदित्य यादव के राजनैतिक भविष्य के सेट न हो पाने की वजह बताई…अखिलेश यादव के व्यवहार को भी अपनी नाराजगी की एक वजह बताया…नेताजी ने जहां संघर्ष के साथी और खून पसीना बहाकर पार्टी को तैयार करने का हवाला दिया तो शिवपाल सिंह यादव मौन तो रहे लेकिन इन तमाम वजहों के चलते शिवपाल सिंह यादव बीजेपी में जाने के लिए अड़े हैं…हालांकि सूत्रों का कहना है कि शिवपाल सिंह यादव ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे जिससे नेताजी मुलायम सिंह यादव को दुख हो…ऐसे में शिवपाल सिंह यादव के बीजेपी में जाने और न जाने पर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है और ये बढ़ता सस्पेंस सपा कार्यकर्ताओं को परेशानी में डाल रहा है और उनकी चिंता बढ़ा रहा है…ब्यूरो रिपोर्ट ———— Kindly Like, share videos and Subscribe our Channel. For latest News update also visit our website : http://www.mediahalchal.in/