सकल पंच सेन समाज देपालपुर ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन टैक:- देपालपुर इंदौर एंकर:- सकल पंच सेन समाज देपालपुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह को ज्ञापन प्रेषित किया है। जिसमें मांग की गई है कि वर्ष 2019 दिसंबर से स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाई गई अतिक्रमण मुहिम में लगभग 30 से अधिक गुमटी धारक प्रभावित हुए हैं तभी से ही आर्थिक तंगी व बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। 22 मार्च से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है इसके कारण देपालपुर सहित आसपास के सेन समाज बंधुओं एवं हेयर सैलून संचालकों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। वर्तमान में लॉकडाउन के लगभग 2 माह हो चुके हैं सेन समाज बंधुओं व हेयर सैलून संचालकों बच्चों की स्कूल फीस, घरेलू बिजली बिल, दुकान किराया, केश शिल्पी लोन की किस्तें, अन्य लोन किस्तें इत्यादि भुगतान का संकट आ चुका है। पड़ोसी राज्य की कर्नाटक सरकार ने सेन समाज बंधुओं के प्रति परिवार को पांच हजार रुपये आर्थिक सहायता दी है इस प्रकार म.प्र. शासन भी प्रति सेन परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे। अथवा सेन समाज बंधुओं को हेयर सैलून संचालित करने की अनुमति दें। इस अवसर पर सकल पंच सेन समाज के सदस्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मौजूद रहे। बाईट:- बजरंग बहादुर सिंह तहसीलदार देपालपुर बाईट:- अर्जुन भाटी समाजजन बाईट:- ज्ञानेश सोलंकी समाजजन