कोरोना महामारी के चलते जहां एक और प्रशासन द्वारा लोगों को समझाइश दी जा रही है वही बेवजह जो घर से बाहर निकल रहे है उनको समझाइश भी दी जा रही है की अपने घरों से बेवजह ना निकले वही इंदौर के देपालपुर में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला जहा कोरोना कर्फ्यू के दौरान देपालपुर के तहसीलदार बजरंग बहादुर द्वारा ढोलक की थाप पर लोगो को पैरों के बल चलवाया और साथ ही तहसीलदार बजरंग बहादुर द्वारा आम जनता को लात भी मारी गई दरसअल कोरोना महामारी के चलते लोक डाउन में आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही देपालपुर तहसीलदार का एक वीडियो सोश्यल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देपालपुर के तहसीलदार बजरंग बहादुर द्वारा कुछ लोग जो कि अपने घरों से बेवजह अपने घरों से निकले थे उनके साथ देपालपुर तहसीलदार द्वारा लातो से पिटाई की जा रही है जिसका वीडियो सोश्यल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें खुद तहसीलदार कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर सजा के तौर पर ढोलक की ताल पर दंड बैठक कराते नजर आए वहीं बेकसूर लोगों पर लात बरसाते हुए नजर भी आए है जिसका वीडियो वायरल होने पर देपालपुर विधायक विशाल पटेल द्वारा संज्ञान लेते हुए देपालपुर तहसीलदार बजरंग बहादुर पर कार्रवाई की मांग की गई है यदि प्रशासन द्वारा तहसीलदार पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो देपालपुर विधानसभा के विधायक द्वारा सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर कर बर्खास्त की मांग की जाएगी वही देपालपुर के तहसीलदार बजरंग बहादुर का अमानवीय चेहरा सामने आया जिसने पूरे प्रशासन को शर्मसार कर दिया है जहा तहसीलदार बजरंग बहादुर द्वारा लोगों को सजा के तौर पर जिस प्रकार लातो से मारते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे कहीं ना कहीं यह सवाल जरूर उठता है की शासन प्रशासन जहां एक और आम जनता की मदद की बात कर रहा है वही ऐसे कुछ अधिकारी द्वारा प्रशासन को नीचा देखना पड़ रहा है