देपालपुर खबर की तहतक खबर का हुआ असर तहसीलदार ने स्वयं देखी गंदगी व घाटों की दुर्दशा तालाब के घाट की दुर्दशा एवं गंदगी की खबर प्रमुखता से चलाई जाने के बाद तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह ने स्वयं मौका मुआयना कर तालाब के घाट की दुर्दशा एवं मंदिर के आसपास नाले की गंदगी को देखा उन्होंने कहा कि इसकी साफ-सफाई एवं घाटों की दशा सुधारने के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार करवाते हैं साथ ही सफाई के लिए नगर परिषद को निर्देशित करता हूं अधिकारी ने स्वयं रहवासियों की समस्याओं को जाना और कहा कि वास्तव में यहां पर बहुत ही गंदगी पसरी हुई है जिसे शीघ्र ही साफ करवाया जाएगा साथ में संवाददाता रमेश चंद्र राठौर स्वयं मौका मुआयना करवाया व पूरी स्थिति से अवगत करवाया इस मौके पर तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह के अलावा पटवारी गिरदावर देपालपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दिलीप यादव व अजय जैन उपस्थित