#केआर_पेपर_मिल_शाहजहांपुर #Spshapro शाहजहांपुर। शहर से जलालाबाद को जाने वाले रोड स्थित केआर पेपर मिल में टैंक साफ कर रहे मजदूर चंद्र प्रकाश, कृष्णा और शिशुपाल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मिल कर्मचारी तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर ले गये। जहां शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया । इस बीच मजदूरों के परिवार वाले मेडिकल कॉलेज पहुच गए। मिल के कर्मचारी अपनी गाड़ी में शव रखकर ले जा रहे थे। तभी परिवार वालों ने ईट पत्थर फेंकना शुरू कर दिये, जिससे कर्मचारियों को गाड़ी छोड़कर भागना पड़ा। बाकी दो मजदूरों चंद्रप्रकाश और कृष्णा को बरेली रेफर किया गया है।