स्लग-संदिग्ध परिस्थितियों में जली हुई छात्रा मिलनें से मचा हड़कंप । एंकर- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक स्कूली छात्रा के आधा जले होने एवं संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया है l पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है lलेकिन मजे की बात यह है की छात्रा का पिता उसे शहर के कॉलेज में छोड़ गया था फिर वह कॉलेज से 10 किलोमीटर दूर सड़क किनारे जली हालत में कैसे मिली l Vo-उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के नगरिया मोड़ चौकी के पास शाम करीब छह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्रा जली हुई मिली । पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया जहां उसका इलाज शुरू किया गया छात्रा के पास मोबाइल है लेकिन वह किसी से कुछ भी पता नहीं पा रही है उसे किसने जलाया और वह शहर के कॉलेज से 10 किलोमीटर दूर नगरिया मोड़ के पास कैसे पहुंच गई इस बारे में भी वह नहीं बता पा रही है l फिलहाल पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जलालाबाद क्षेत्र की रहने वाली छात्रा को उसका पिता शहर के कॉलेज में छोड़ जाता था और 3:30 बजे लेने आता था लेकिन आज जब मैं उसे लेने आया था छात्रा नहीं मिली l खोजबीन करने के बाद भी छात्रा का कुछ पता नहीं चला l मेडिकल कॉलेज में छात्रा के भर्ती होने के बाद इसकी सूचना पिता को मिली तो पिता परिवार सहित वहां आ गया और उसने पूरे घटनाक्रम की एक तहरीर दी है l पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है l इधर प्रश्न उठता है कि एसएस कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा आखिर 10 किलोमीटर दूर सड़क किनारे कैसे पहुंच गई और उसे किसने जलाया है l बाइट -यश आनंद पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर रिपोर्ट: फरहत अली मनोज सिंह चंदन प्रकाश सिंह प्रबन्ध सम्पादक