पेपर मिल में पुरानी मशीन के कारण हुआ हादसा

पेपर मिल में पुरानी मशीन के कारण हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक पेपर मिल में कार्यरत एक मजदूर की मिल मालिकों की लापरवाही के चलते एक पेपर रोल के नीचे दबकर मौत हो गई। जिसके चलते जहां परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आपको बता दें कि जनपद मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पसवाड़ा पेपर्स मिल्स लिमिटेड में मंगलवार दिन में अचानक दिहाड़ी पर कार्यरत एक मजदूर सुरेश आयु करीब 45 वर्ष पुत्र बेगराज निवासी रिठानी एक मशीन से पेपर का रोल पर जाने पर रोल के नीचे दब गया। जिसके बाद बताया जा रहा है कि घटना के समय कंपनी में मौजूद कंपनी मालिक अरविंद एवं कपिल द्वारा घायल स्थिति में मजदूर सुरेश को तत्काल केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वही सूचना मिलते ही मृतक मजदूर के परिजन एवं समर्थक भी केएमसी हॉस्पिटल पर पहुंच गए। तथा मिल गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महामंत्री मनीष योगी भी घटनास्थल पर पहुंच गए तथा उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मृतक के भाई ने मालिकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मालिकों द्वारा दुर्घटना की बात को परिजनों से दोपहर में कार्य होने के बाद शाम तक छुपाए रखा तथा उनके अस्पताल पहुंचने से पूर्व भी उनके भाई का शव पुलिस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस पेपर मिल में दर्जनों घटनाएं होने के बावजूद भी मिल मालिकों द्वारा पुरानी जर्जर मशीनों को सही नहीं कराया गया है। और अभी तक भी मिल प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति उनसे उनके परिवार से मिला भी नहीं है। मंडल प्रभारी एवं संवाददाता ललित शर्मा की रिपोर्ट