फ्रंट सीट छोड़कर हार्दिक पटेल के बगल में बैठ गईं सोनिया गांधी, ये थी बड़ी वजह !

फ्रंट सीट छोड़कर हार्दिक पटेल के बगल में बैठ गईं सोनिया गांधी, ये थी बड़ी वजह !

कांग्रेस ने मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद जन संकल्प रैली कर लोकसभा की रणभेरी बजा दी. गुजरात में 58 साल बाद कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक का मंगलवार को आयोजन किया गया था. इससे पहले ये बैठक साल 1961 में हुई थी. इसी बैठक में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. इस दौरान मंच पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज कांग्रेसी नेता मौजूद रहे. ऐसे में एक रोचक बात देखने को मिली. दरअसल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी जगह छोड़कर पिछली कुर्सी पर जाकर हार्दिक पटेल के बगल में बैठ गईं. आगे जानिए उन्होंने क्यों किया ऐसा. गांधीनगर में मंगलवार को 32 डिग्री तापमान था. ऐसे में कई दिग्गज नेता गर्मी से परेशान दिखे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने धूप से बचने के लिए सिर पर रुमाल रख लिया तो वहीं कई कागज़ से धूप रोकता दिखा. इसी धूप से बचने के लिए सोनिया गांधी अपनी आगे की सीट छोड़ पिछली सीट पर जाकर बैठ गईं.