Hardik Patel on joining BJP: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) से पहले कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) के बीजेपी (BJP) में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही है. इस बीच खुद हार्दिक पटेल ने कहा है कि तारीफ तो मैंने बाइडेन की भी की थी तो क्या मैं बाइडेन के साथ चला गया. गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा, ''मैं राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से नाराज नहीं हूं. मैं प्रदेश नेतृत्व से नाराज हूं. मैं परेशान क्यों हूं? चुनाव आ रहे हैं और ऐसे समय में ईमानदार और मजबूत लोगों के साथ मिलकर काम करना चाहिए. उन्हें पद दिया जाना चाहिए.'' #HardikPatel #HardikPatelBJP #NBT