फर्रुखाबाद में परिजनों ने की प्रेमी युगल की पिटाई।

फर्रुखाबाद में परिजनों ने की प्रेमी युगल की पिटाई।

फर्रुखाबाद के कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र के गांव में एक परिवार ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को पेड़ से बांध कर उनकी खूब पिटाई की.. दरसल प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने से देर रात उसके घर गया था.. जिसकी सूचना प्रेमिका के परिजनो को मिलने पर उन्हने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया.. बताया जा रहा है कि परिजन उन दोनों प्रेमी युगलों को जान से मारने वाले थे.. लेकिन तभी किसी गांव वाले ने पुलिस को सूचना दी.. जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने उन दोनो को बचा लिया.. जिसके बाद पुलिस उन दोनों को अपने साथ थाने ले आयी. वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों को पुलिस सुरक्षा में एसडीएम के सामने पेश किया जायेगा....