परिजनों ने प्रेमी युगल को पेड़ से बांधकर पीटा

परिजनों ने प्रेमी युगल को पेड़ से बांधकर पीटा

फर्रुखाबाद। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की युवती के परिजनों ने पिटाई कर दी। परिजन प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर पीट ही रहे थे कि तभी वहां पुलिस पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर परिजन उनको बंधा हुआ ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को कोतवाली पुलिस थाने ले गई । जहां प्रेमी जोड़े को एसडीएम के सामने पुलिस सुरक्षा में पेश किया जाएगा।