Get more Detail:- www.mgliveindia.com फतेहाबाद पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने भूना इलाके के रतिया रोड से दो बाइक सवार युवकों को काबू कर उनसे 1 किलो अफीम बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपी हनुमान सिंह और कृष्ण गांव नाढोडी के रहने वाले हैं। मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि पुलिस चेकिंग स्टाफ के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर भूना के रतिया रोड इलाके में चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो बाइक सवारों को काबू किया। जब बाइक चला रहे हनुमान सिंह की तलाशी ली गई तो हनुमान सिंह से 1 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। हनुमान सिंह के द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी पीठ के पीछे अफीम का लिफाफा बांधा हुआ था और ऊपर कपड़े डाले हुए थे, ताकि किसी को शक ना हो। डीएसपी ने बताया कि हनुमान और कृष्ण दोनों गांव नाढोडी के रहने वाले हैं और दोनों को रिमांड पर लेकर मामले में पूछताछ की जा रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि यह अफीम कहां से लाई जा रही थी और कहां सप्लाई की जानी थी। फतेहाबाद जिला पंजाब और राजस्थान सीमा पर स्थित होने के चलते लगातार नशे की के यहां पकड़ी जा रही है।