Fatehabad Police की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो अफीम के साथ 3 लोग गिरफ्तार | Crime Folder | Hamwatan TV

Fatehabad Police की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो अफीम के साथ 3 लोग गिरफ्तार | Crime Folder | Hamwatan TV

फ़तेहाबाद सीआईए स्टाफ पुलिस ने 10 किलो अफीम के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 10 किलो अफीम झारखंड से एक ट्रक में लाई गई थी और फतेहाबाद के गांव ढाणी चाननवाली के पास सिरसा से कार सवार व्यक्ति जब ट्रक सवार से 10 किलो अफीम की सप्लाई लेने के लिए पहुंचा तो पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कार सवार और ट्रक सवार ड्राइवर और क्लीनर को अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि 10 किलो अफीम की सप्लाई की जाएगी और एक ट्रक में यह नशे की खेप लाई जा रही है। डीएसपी ने बताया कि सीआईए टीम ने गांव ढाणी चाननवाली के पास निगरानी शुरू की और इस दौरान लोहे के पाइपों से भरा एक ट्रक वहां पहुंचा और ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर अफीम सप्लाई के लिए कार सवार का इंतजार कर रहा था। जैसे ही कार सवार व्यक्ति ड्राइवर और क्लीनर से मिला तो पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और इनके कब्जे से 10 किलो अफीम बरामद की। डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार कर आरोपियों को कोर्ट से रिमांड पर लिया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि इनके साथ इस मामले में अन्य कोई व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। फिलहाल तीनों आरोपी से पूछताछ जारी है।