Fatehabad Police ने काबू किया नशा तस्कर, राजस्थान के निवासी हैं आरोपी | Crime Folder | Hamwatan TV

Fatehabad Police ने काबू किया नशा तस्कर, राजस्थान के निवासी हैं आरोपी | Crime Folder | Hamwatan TV

नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को कामयाबी मिली है। पुलिस ने नशा तस्करी करने के आरोप में 3 लोगों को काबू किया। जिनके कब्जे से 2 किलो 140 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। नशे के बाजार में पकड़ी गई अफीम की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। जिला पुलिस के डीएसपी अजैब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम हाईवे पर गश्त पर थी, इस दौरान हिसार से एक तेज गति से आती गाड़ी को रोक कर जब उसकी तालाशी ली गई तो, कार में रखे एक लिफाफे से अफीम बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को काबू उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों पूछताछ कर रही है।