मंड्रेला सीएचसी में ताऊते तूफान को लेकर आपातकालीन बैठक का हुआ आयोजन।

मंड्रेला सीएचसी में ताऊते तूफान को लेकर आपातकालीन बैठक का हुआ आयोजन।

मंड्रेला।ताऊते तूफान को लेकर मंगलवार को कस्बे की सीएचसी में ग्राम पंचायत,मंड्रेला सरपंच कुलदीपसिंह शेखावत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरन कस्बे तथा आसपास के क्षेत्र में इस तूफान के मध्येनजर होने वाली दिक्कतों तथा सुविधाओं के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा की गई।बैठक में सीएचसी प्रभारी योगेंद्र कुमार जाखड़ ने बताया कि अस्पताल में ताऊते तूफान के मध्येनजर सभी आपातकालीन सुविधाओं की तैयारी कर ली गई है तथा अस्पताल के सभी डॉक्टर्स व अन्य स्टॉफ की तूफान के दरम्यान उपस्थिति अनिवार्य की गई है।उल्लेखनीय है कि ताऊते तूफान के तहत 19 व 20 मई को तेज हवाओं के साथ व्यापक वर्षा की आशंका व्यक्त की जा रही है।इस अवसर पर भामाशाह चरणसिंह पूनिया,डॉ.प्रवीण शर्मा, डॉ.अश्वनी,डॉ.नवींदत्त जोशी,डॉ.सुधीर बुडानिया,वीरेंद्र शर्मा,विनोद सिंघल,आकाश भारद्वाज,विनोद खीचड़ सहित समस्त सीएचसी स्टॉफ उपस्थित था। वही दूसरी और मंड्रेला पुलिस द्वारा ताऊते तूफान को लेकर शक्त कदम उठाया गया है और बुधवार को मंड्रेला में सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है जिसके मध्येनजर बुधवार को सम्पूर्ण मंड्रेला में अवकाश रहेगा। मंड्रेला थानाधिकारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि अगर इसके बाद भी कोई बाहर घूमता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ शक्त करवाई करके उसे क्वारंटाइन सेंटर भेजा जाएगा।